अच्छे आचरण क्या होते हैं? जानने से पहले आइये हम आपको बताते हैं कि आचरण क्या होते है? आचरण पारस्परिक क्रियाओं को कहा जाता है, जिनका संबंध भावना, संवेग, इच्छा आदि से न होकर विशुद्ध विवेक से होता है और ये क्रियाएं प्रत्यक्ष या परोक्ष, तत्काल या तदोपरांत, अच्छे या बुरे रूप में व्यक्तित्व को प्रभावित करती हैं। आचरण का नैतिक मूल्यांकन मनुष्य की सामाजिकता के लिए अत्यंत आवश्यक है। सामाजिकता का अर्थ होता है अन्य लोगों के साथ संबंध बनाकर रहने की प्राकृतिक और स्वाभाविक बाध्यता।आचरण के नैतिक मूल्यांकन के लिए यह आवश्यक है कि मनुष्य आंतरिक और स्वैच्छिक रूप से इस प्रकार का आचरण करे, जो सामाजिक कल्याण के अनुकूल हो। अब हम जानेंगे कि अच्छे आचरण वाले को क्या कहते हैं?
अच्छे आचरण वाले को क्या कहते हैं?
अच्छे आचरण वाले को सदाचारी कहते हैं। अगर आपके आचरण से किसी अन्य व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक या अन्य किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचता, तो उसे अच्छा आचरण कहते हैं। ध्यान से देखा जाए तो समाज में आचरण संबंधी मूल्यों को प्रतिस्थापित करने में कुछ ही लोग या वर्ग होते हैं, जैसे शिक्षक, राजनेता, धार्मिक गुरु, सिनेमा के नायक और नायिकाएं आदि।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सबसे शानदार सुविचार जो जीवन को सफल बना देंगे (2022)
- 50+ सत्य छोटे अनमोल वचन [2022]
- हमेशा पॉजिटिव कैसे रहे – How To Stay Positive