आज हम जानेंगे 2022 में भारत की सबसे ऊंची मूर्ति कौन सी है? जैसे की हम जानते हैं की भारत एक विकासशील देश है। यहाँ आपको विभिन्न धर्मो से अलग-अलह मूर्तियां देखने को मिल जाती हैं। भारत में धर्म की अपनी महत्वपूर्णता है तथा सबसे ज़्यादा मंदिर भारत में पाए जाते हैं। धार्मिक जगहों पर जाना भारत के लोगो को बहुत पसंद होता है साथ वे अद्भुत जगहों पर जाना भी पसंद करते है। आज हम इस लेख में भारत की सबसे ऊंची मूर्ति (bharat ki sabse unchi murti) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की बात करेंगे।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा 182 मीटर ऊँची है। यह प्रतिमा द आयरन मैन ऑफ इंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल की है। भारत की दृष्टि को प्रचारित करने, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने के लिए इस स्मारक को खड़ा किया गया है। इनके स्मारक ने पूरी दुनिया का ध्यान ‘ दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा’ के रूप में खींचा । यह गुजरात में स्थित है , यह स्मारक नर्मदा नदी के तट पर 3.2 किमी दूर से नज़र आती है। जिसे सरदार सरोवर बाँध भी कहा जाता है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को नागरिको की सुविधा के लिए बहुत जल्द हेलिपैड, रेल प्रणाली और एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। आर्थिक सुविधा के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास स्वच्छ उद्योग, अनुसंधान सुविधाओं और शैक्षिक संस्थानों के लिए एक आश्रय स्थल प्रस्तावित है।
आजादी से पूर्व भारत के गृह मामलो के मंत्री और उपमंत्री रह चुके सरदार वल्लभभाई पटेल की यह स्मारक बेहद सुंदर और भव्य है। लोह पुरुष कहे जाने वले वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा की कुल ऊँचाई 240 मीटर है जिसमे 58 मीटर का आधार है और सिर्फ मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है। यह मूर्ति इस्पात साँचे, प्रबलित कंक्रीट तथा कांस्य लेपन से युक्त है।
इस स्मारक का निर्माण 31 अक्टूबर 2013 को शुरू हुआ था जो की 2018 तक पूरा क्र दिया गया था। 31 अक्टूबर 2018 को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्मारक का उद्घाटन किया गया। इस स्मारक को बनाने में कुल लागत ₹2,063 करोड़ लगी और इसका कुल वजन 1700 टन है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –