पूरे भारत के 20 राज्यों में आयोजित 2018-19 की नवीनतम टाइगर जनगणना के अनुसार, 2968 बाघ भारत में रहते हैं। हर वर्ष बाघों की संख्या में 6% वृद्धि देखी गई है। दुनियाभर में 29 जुलाई को टाइगर डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को बाघों पर आ रहे खतरों और समस्याओं से अवगत कराया जाता है। इस बात से भी हम सभी अवगत हैं कि जंगलो की कटाई से जानवर बेघर हो रहे हैं। शायद आपको पता न हो परन्तु इन दिनों जंगलों के कटने के कारण टाइगर की इल्लीगल ट्रेडिंग पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है की पूरी दुनिया में टाइगर कन्वर्शन के लिए इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। एक समय था जब टाइगर की संख्या बहुत तेजी से कम हो रही थी परन्तु भारत सरकार और एनजीओ द्वारा चलाई गई मुहिमों से टाइगर की संख्या में सुधार आया है। इसका पूरा श्रेय भारत सरकार और एनजीओ द्वारा बनाये गए टाइगर रिजर्व को जाता है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?
भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है 2023
2023 की बात की जाए तो हमारे भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्र को 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –