वन संसाधन क्या है? (Van Sansadhan Kya Hai)
वन हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा है, यह हमें जीवन व्यतीत करने के लिए जरुरी संसाधन प्रदान करते हैं, वह संसाधन जो हमे जंगलो से प्राप्त होते हैं वन संसाधन कहलाते हैं। हमे ईंधन, इमारती सामान और अनेक लाभदायक पशु-पक्षी, कोयला, औषधियुक्त तेल व जड़ी-बूटी, लाख, गोंद, रबड़, चंदन और कीट आदि वनों से ही मिलते हैं। भारत का लगभग 23 प्रतिशत हिस्सा वनों ने घेर रखा है। अत्यधिक औद्योगिकरण व शहरीकरण वनों के लिए हानिकारक है इनकी वजह से वन के क्षेत्रफल में कमी आ रही है। वन संसाधन क्या है? (Van Sansadhan Kya Hai) यह तो आप समझ गये होंगे अब आगे हम आपको बताने वाले है कि वन संसाधन से लाभ क्या है एवं वन संसाधन का संरक्षण कैसे किया जा सकता है?
वन संसाधन से लाभ
वनों से हमे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दो तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। प्रत्यक्ष अर्थात लकड़ी, ऑक्सीजन, इंधन, चारा, फल-फूल, कागज आदि एवं अप्रत्यक्ष मतलब वर्षा, स्वास्थ्य के लिए , मनोरंजन के लिए, मृदा अपरदन की रोकथाम, वायु व ध्वनी प्रदूषण के रोकथाम, वन हरित गृह प्रभाव को रोकने का जो कार्य वन करते हैं यह अप्रत्यक्ष लाभ में आते हैं। वनों के कारण ही वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर सही रहता है। हम शहरो में जो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, सड़के आदि बनाते है इनके लिए जरूरी सामग्री हमे वनों से प्राप्त होती है।
वन संसाधन का संरक्षण
बढ़ती जनसंख्या के कारण वनों के क्षेत्रफलो में कमी आ रही है क्योकि मनुष्य अपने रहने के लिए वनों को काट कर वहां शहर बसा रहा है। इंसान अपने स्वार्थ के लिए वनों को नुकसान पहुचाता आ रहा है। इंसानों ने वन संसाधन का संरक्षण पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए अपने लिए भोजन जुटाने, रहने के लिए मकान के निर्माण, श्रृंगार तथा विलासिता के साधन जुटाने, दवा निर्माण के लिए कारखाने खोलने, वस्त्र बनाने, मार्ग बनाने, खेती के लिए जमीन, सिंचाई के लिए नहर बनाने, विद्युत तथा आवागमन जैसे दूसरे कार्य करने के लिये वनों को नष्ट किया है। वन संरक्ष्ण के लिए सरकारे कई कदम उठाती है पर उन पर अच्छे से काम नही हो पाता है।
वन संरक्षण के उपाय
वन संरक्ष्ण के मौजूदा सरकारे निम्न उपाय कर सकती है जैसे – वनों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगना चाहिए, वनों को आग से बचाने के लिए पूर्ण प्रबन्धन करना चाहिए, खाली पड़े या खत्म हो चुके वनों को पुनः उगाने की कोशिश करना चाहिए, आम जनता को वनों का महत्व बताना ताकि वे इनके संरक्ष्ण में मदद करें। शहरी क्षेत्रों में सड़कों के किनारे, चौराहों तथा व्यक्तिगत भूमि पर पादप रोपण को प्रोत्साहित करना आदि।
आशा करता हूँ आप समझ गये होंगे कि वन संसाधन क्या है? (Van Sansadhan Kya Hai) एवं इसका संरक्षण क्यों आवश्यक है। हमे भी वन संरक्षण में मदद करनी चहिये तथा वृक्षारोपण अधिक सेअधिक करना चाहियें।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- यदि पौधों में प्रकाश संश्लेषण नहीं हो तो क्या होगा?
- सूरज धरती से कितना दूर है?
- किसान दिवस कब मनाया जाता है व क्या है इसका इतिहास?
- Manushya Ki Buniyadi Avashyakta Kaun Kaun Si Hai – मनुष्य की बुनियादी आवश्यकता कौन-कौन सी हैं?
- प्रबंध के दो प्रमुख कार्य लिखिए