‘ए ग्रामर ऑफ़ पॉलिटिक्स’ पुस्तक ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा 1925 में प्रकाशित की गई थी। इस पुस्तक में सरकार के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है। जिन विषयों पर चर्चा कि गई है उनमे राज्य और सरकार, अधिकार और शक्ति, स्वतंत्रता और समानता, औद्योगिक संगठन के सिद्धांत के रूप में सम्पत्ति, राष्ट्रवाद की प्रकृति इत्यादि आते हैं। आज हम जानेंगे ‘ए ग्रामर ऑफ़ पॉलिटिक्स’ के लेखक कौन है (Grammar Of Politics Ke Lekhak Kaun Hai)
‘ए ग्रामर ऑफ़ पॉलिटिक्स’ के लेखक कौन है (Grammar Of Politics Ke Lekhak Kaun Hai)
‘ए ग्रामर ऑफ़ पॉलिटिक्स’ पुस्तक के लेखक हेरोल्ड लास्की हैं। इनका जन्म इंग्लैंड के मैनचेस्टर नगर के एक संभ्रांत यहूदी परिवार में 30 जून 1893 में हुआ था। इंग्लैंड में इनके पिता नाथन कपास के आयात के प्रमुख व्यवसायी थे। उनकी माँ का नाम सारा लास्की था। इन्होने अपनी स्कूलिंग मैनचेस्टर के ग्राम स्कूल से पूरी की और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के न्यू कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। वे लेखक होने के साथ ब्रिटैन के राजनितिक सिद्धांतकार, अर्थशास्त्री और प्रवक्ता भी थे। वे राजनीती में सक्रिय रहे और 1945 से 1946 में ब्रिटैन के मजदूर दल के अध्यक्ष थे। वे 1926 – १९५० तक लंदन अर्थशास्त्र स्कूल में प्राध्यापक भी रहे। हैरोल्ड लॉस्की का निधन 24 मार्च 1950 में हो गया।
हैरोल्ड लॉस्की के अध्ययन का क्षेत्र
इन्होने अपनी स्कूलिंग मैनचेस्टर के ग्राम स्कूल से पूरी की और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के न्यू कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। 1913 में हैरोल्ड लास्की को ‘वेट’ पुरस्कार मिला। इन्होने 1914 में आधुनिक इतिहास में फर्स्ट क्लास ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। वे राजनितिक विज्ञान के पंडित थे। वे अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 1914 से 1916 तक अमरीका के मैकगिल विश्वविद्यालय के अध्यापक नियुक्त रहे। इसके पश्चात 1916 से 1918 तक वे हारवर्ड में उन्होंने अध्य्यन किया। उन्होंने 1917 में ऐमहर्स्ट में भी पढ़ाई की। येल में वे 1919 से 1920 और 1931 में अध्ययन करते थे। 1920 में ‘लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स’ में अध्ययनार्थ लंदन आए। वे 1936 में लंदन में राजनीति के प्रोफेसर बन गए और जीवन पर्यन्त अध्यापन करते रहे। इसके अलावा मैगडेलेन कालेज, केंब्रिज (1922-25), येल (1931-33) मास्को (1934), ट्रिनिटी कॉलेज, डवलिन (1936) में उन्होंने विशेष व्याख्यान दिए।
हैरोल्ड लॉस्की की मुख्य कृतियां
- ऑथोरिटी इन मॉडर्न स्टेट (1919)
- ए ग्रामर ऑव पॉलिटिक्स (1925)
- लिबर्टी इन मॉडर्न स्टेट (1930)
- दि अमेरिकन प्रेसीडेंसी (1940)
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Gaban Ke Lekhak Kaun Hai – गबन के लेखक कौन है?
- Bal Vivah Kis Lekhak Ki Rachna Hai – बाल विवाह किस लेखक की रचना है?
- Awara Masiha Kis Vidha Ki Rachna Hai – आवारा मसीहा किस विधा की रचना है