प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं


Play Store ID बनाना Android user के लिए जरुरी है अगर आप Google Play Store से ऐप्स डाउनलोड करना चाहते हैं। Play Store ID एक Google खाता है जो आपको Play Store से ऐप्स डाउनलोड करने की अनुमति देता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं तो इस लेख को पूरा जरुर पढ़े।

प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं

एक Google खाता बनाए

Play Store ID बनाने के लिए आपको पहले एक Google खाता बनाना होगा। यदि आपके पास पहले से Google खाता है तो आपको इसकी कोई जरूरत नही है। नया खाता बनाने के लिए Google साइन-अप पर जाएं और आवश्यक जानकारी भरें जैसे आपका नाम, ईमेल पता और पासवर्ड। इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।

Play Store पर पहुंचें

अपने Android डिवाइस पर Google Play Store ऐप खोलें। यदि आप पहली बार Android डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए कहा जाएगा, अगर आपका गूगल खाता यानिकी Gmail है तो फिर आपको अपनी email id और पासवर्ड डाल कर Log in कर लेना है।

सेवा की शर्तें स्वीकार करें

जब आप पहली बार Play Store खोलते हैं, तो आपसे सेवा की शर्तों को स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा। शर्तों को ध्यान से पढ़ें फिर जारी रखने के लिए “स्वीकार करें” बटन पर क्लिक करें।

ऐप्स खोजें

एक बार जब आप Play Store में साइन इन हो जाते हैं, तो आप स्क्रीन के शीर्ष पर खोज बार का उपयोग करके ऐप्स खोज सकते हैं। आप स्क्रीन के ऊपर पर App टैब पर क्लिक करके App खोज सकते हैं।

ऐप इंस्टॉल करना

जब आपको कोई ऐसा ऐप मिल जाए जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसके डाउनलोड पर जाने के लिए ऐप के आइकन पर क्लिक करें। ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए “इंस्टॉल करें” पर क्लिक करें। ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment