जलेबी का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है और मुंह में मिठास घुल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जलेबी का अविष्कार कहाँ हुआ और इसे इंग्लिश में क्या कहते हैं? जलेबी भारत में सबसे ज्यादा खायी जाने वाली मिठाइयों में से एक है और यदि आपको भी अन्य भारतियों की यही लगता है, कि जलेबी को सर्वप्रथम भारत में ही बनाया गया था तो आप गलत हैं क्योकि यह मध्यकाल में फ़ारसी और तुर्की व्यापारियों के साथ भारत आई थी। जिसे फारसी में ज़ौलबिया कहा जाता था। जलेबी की मिठास भारत के अलावा दक्षिण एशिया के बहुत से देशों में भी फैली हुई है। तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं Jalebi Ko English Mein Kya Kehte Hain?
जलेबी कैसे बनती है ?
जलेबी को ज्यादातर मैदे के साथ बनाया जाता है। मावे से बनी जलेबी भी स्वादिष्ट लगती है जलेबी बनाने की एक सामान्य विधि जो लगभग हर जगह अपनाई जाती है उसमे मैदे में दही या खमीर (यीस्ट) मिलाया जाता है और इस मिश्रण को एक दिन के लिए रख दिया जाता है जिससे खमीर (यीस्ट) के जीवाणु रासायनिक प्रक्रिया कर सके ओर जलेबी स्वादिष्ट बने। फिर इस मिश्रण को किसी कपडे या बर्तन में डाल अपनी पसंद अनुसार आकार का छेद कर तेल में या घी में तला जाता है। और अंत में इसे शक्कर की चाशनी में डाल दिया जाता है। जलेबी के साथ लोग अपनी पसंद अनुसार अलग अलग व्यंजन को खाते हैं, जैसे पोहा जलेबी या दूध जलेबी।
जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं ? Jalebi Ko English Mein Kya Kehte Hain ?
Jalebi in English: तो अंत में हम आपको बता देते हैं कि जलेबी को इंग्लिश में Funnel Cake कहा जाता है। अब आप जाइये और अपने नजदीक की दुकान पर जाकर इस स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लीजिये ओर जीवन का लुत्फ़ उठाइए और भूलिएगा नहीं हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना!
FAQs
हौब्सन-जौब्सन ने बताया है कि जलेबी शब्द अरेबिक शब्द ‘जलाबिया’ या फारसी शब्द ‘जलिबिया’ से आया है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Bhabhi Ko English Me Kya Kehte Hai – भाभी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
- Pati Ko English Mein Kya Kahate Hain – पति को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
- Til Ko English Mein Kya Kahate Hain?
- लीची को इंग्लिश में क्या कहते है?
- नमक का पीएच मान कितना होता है