यदि आप काम तमाम करना मुहावरे का अर्थ खोज रहे हैं तो आप सही जगह आ पहुंचे हैं। यहाँ हम न केवल इस मुहावरे का अर्थ बताएँगे बल्कि इसके वाक्य प्रयोग भी आपको बताएंगे ताकि आपको अपनी पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादा सहायता मिल सके। तो चलिए शुरू करते हैं।
काम तमाम करना मुहावरे का अर्थ क्या है ?
काम तमाम करना मुहावरे का अर्थ होता है किसी को मार देना, अंत कर देना या किस्सा खत्म कर देना आदि। जब कोई किसी व्यक्ति को मार दे तो कहा जाता है कि फलाने व्यक्ति ने उस आदमी का काम तमाम कर दिया। चलिए वाक्य प्रयोग से इसे और बेहतर तरीके से समझते हैं।
वाक्य प्रयोग
- भारत के वीर सपूतों ने कई आतंकवादियों का काम तमाम कर दिया।
- श्याम ने थोड़े से पैसों के लिए रमेश का काम तमाम कर दिया।
- सरिता पर जैसे ही बिजली गिरी उसका काम वहीं तमाम हो गया।
आशा करते हैं अब आपको मुहावरे का अर्थ समझ आ गया होगा। इसी प्रकार से और भी मुहावरों के अर्थ हमारी वेबसाइट पर आपको पढ़ने को मिल जायेंगे।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- हाथ मलना मुहावरे का अर्थ और वाक्यों में प्रयोग
- आसमान से गिरा खजूर में अटका लोकोक्ति का अर्थ
- अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या है