आज का प्रश्न है कितने प्रतिशत भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है?कितने प्रतिशत भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है
कितने प्रतिशत भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, हिंदी लगभग 43.63% भारतीय लोगो की मातृभाषा है। यह भारत में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है और देश के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा पहली भाषा के रूप में बोली जाती है। भारत में कई भाषाएँ बोली जाती है, जिसमें बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल और गुजराती सहित कई अन्य भाषाएं शामिल है।
हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, यह भाषा समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के रूप में जानी जाती हैं, यह भारत की राष्ट्रीय पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती है। सालों से हिंदी महान लेखकों, कवियों और विचारकों की पहली भाषा रही है जैसे प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन आदि। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे सीखना आसान है। इसका एक सरल व्याकरण है और इसकी लिपि पढ़ने और लिखने में भी काफी आसान है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो लोगों को जोड़ने की ताकत रखती है इसमें संगीत, सिनेमा, साहित्य या दैनिक बातचीत के माध्यम लोगों को एक साथ लाने और की शक्ति है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- मध्य प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है
- हिमाचल प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है?
- विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?