आँख के फड़कने के कई कारण होते हैं पर ज्योतिष शास्त्र में इसको लेकर भी कई प्रकार की जानकारी दी गयी है, आँख का फड़कना शुभ और अशुभ दोनों होता है पर यह कई कारकों पर निर्भर करता है। आइये जानते हैं कि आँख फडकना शुभ होता है या और अशुभ साथी ही लोगों का यह मानना है कि महिलाओं की बाई आँख का फड़कना शुभ होता है तो आज हम इस बारें में भी जानने की कोशिश करेंगे।
पुरानी मान्यताएं है कि यदि घर में किसी लड़की की बाई आँख फड़कती है तो यह उस लड़की के लिए और सुके परिवार वालों के लिए शुभ होता है। इस बारें में हमारे घर के बड़े बुजुर्ग भी यही कहते हैं कि यदि किसी महिला की बाई आँख फड़क रही है तो यह शुभ माना जाता है और कुछ अच्छी खबर आने के संकेत रहते हैं।
महिलाओं की बाई आँख का फड़कना शुभ होता हैं या नहीं यह पता करने के लिए हमने एस्ट्रोलॉजर Amit Upadhyay से बात की और यह पता करने की कोशिश कि की क्या सच में अगर किसी महिला की बाईं आँख फड़कती है तो वह वास्तव में शुभ होता है या यह केवल एक मिथ है और आँख के फड़कने के बारें में हमारे शास्रो में क्या लिखा गया है?

महिलाओं की बाई आँख का फड़कना शुभ या अशुभ?
शास्त्रों के अनुसार यदि किसी महिला की बाई आँख फड़कती है तो यह शुभ होता है पर कई जगह माना जाता है कि यदि किसी महिला की आँख नीचे की और से फड़क रही है उसे कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है और यदि आँख की उपरी पलक फड़क रही है तो मेहमान के आने के योग बन रहें हैं। यदि आँख कौने से फड़क रही है तो यह अत्यधिक शुभ हैं और महिला का भाग्य बदलने वाला है और उसे जीवन में बहुत कुछ मिलने वाला जिनकी वह आशा करती है।
यह भी पढ़ें : घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ
बाई आँख का फड़कना किस बात का संकेत है?
यदि किसी महिला की बाई आँख फड़क रही है तो उसे तुरंत ही यह समझ जाना चाहिए कि उसकी जिन्दगी में उसे लोगों की राय नहीं मानना है तथा उसे जो सही लगता है उसके लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए क्योकि लोग आपको गलत राह पर भेज सकते हैं जिस कारण आपको सफलता पाने में समस्याएँ आ सकती है और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं जिस कारण आपको लोगों की बात पर ध्यान देना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए तथा अपने कार्यो में व्यस्त हो जाना चाहिए, यदि आप ऐसा ही करेंगे तो आपको आर्थिक और शारीरिक लाभ मिलेंगे तथा आप कभी भी निराश महसुस नहीं करेंगी।
आँख के फड़कने का वैज्ञानिक कारण
यदि किसी व्यक्ति की आँख फड़कती है तो इसके पीछे कई कारण होते हैं जिन कारणों के कारण आँख फड़कने लगती है और असहजता महसूस होती है। जो व्यक्ति अपना ज्यादा समय कंप्यूटर या स्क्रीन पर बिताता है तो उसे इस तरह की समस्या हो सकती है। या फिर जिस व्यक्ति की आँख ड्राई रहती है उसकी आँख भी फड़क सकती है, आपको बतादें कि ज्यादा मोबाइल, कंप्यूटर के प्रयोग से भी आँख ड्राई हो जाती है।
कई बार आँख में किसी प्रकार का इन्फेक्शन हो जाता है जिस कारण आँखों की पलके फड़फड़ाने लगती है, यदि किस व्यक्ति के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो भी उसकी आँख फड़फड़ाने लगती है। कई बार देखा गया है आँखों में थकान तथा तनाव अनिद्रा के कारण भी लोगों को आँख फड़फड़ाने की समस्या होने लगती है।
आँख का फड़कना हर बार ही शुभ या अशुभ हो ऐसा नहीं है, आँख का हर मामलो में अलग-अलग होता है, इसीलिए इन संकेतों की सम्भावना इतनी अधिक नहीं होती है इसीलिए इन पर आश्रित रह कर कार्य नहीं करना चाहिए। आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत का ही चयन करना चाहिए।
यदि आपको हमारे इस तरह एक आर्टिकल पसंद आते हैं तो आपको इन्हें जरुर शेयर करना चाहिए, और लोगों को तक जानकारी को पहुचाना चाहिए।
Images: freepik.com
अन्य लेख :
- क्या खरगोश पालना शुभ है?
- नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है?
- चिड़िया का घर में घोंसला बनाना शुभ है या अशुभ