साधारण नमक कभी-कभी पीले रंग का दिखाई देता है क्यों?

साधारण नमक कभी-कभी पीले रंग का दिखाई देता है क्यों?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

अधिकांश भोजन में नमक का उपयोग होता है तथा यह रसोई घर का मुख्य हिस्सा है, इसके बिना सब्जी आदि को स्वादिष्ट बनाना असम्भव है। नमक का आकार क्रिस्टल पारदर्शक एवं घनाकार होता है तथा इसका रासायनिक सूत्र NaCl है। नमक का स्वाद खारा होता है तथा रंग सफेद पर कई बार नमक पीले रंग का दिखाई देता है, क्या आप जानते हैं कि साधारण नमक कभी-कभी पीले रंग का दिखाई देता है क्यों?

साधारण नमक कभी-कभी पीले रंग का दिखाई देता है क्यों?

साधारण नमक NaCl एक आयनिक यौगिक है इसमें पीला रंग धातु अधिक्य दोष के कारण होता है जिसके कारण आयुगमित e- ऋणात्मक रिक्तिया भर देता है, ये e- उत्तेजित होने के लिए प्रकाश से ऊर्जा अवशोषित करते हैं जो क्रिस्टल को दिखने में पीला बनाती है।

नामक एक पारभासी खनिज है जो सफेद दिखता है। पर कई बार हम पाते है कि नमक पीला दिखाई देता है। रंग का यह परिवर्तन F-केंद्रों के निर्माण के कारण होता है। NaCl यानिकी नमक में उपस्थित सोडियम Na की सांद्रता कई बार गर्मी के कारण बड़ जाती है तथा इस वृद्धि को संतुलित करने के लिए क्लोराइड की मात्रा समान रहती है और अयुग्मित इलेक्ट्रॉन अपना कार्य करते हैं तथा खाली जाली स्थलों पर जा कर बैठ जाते हैं और यौगिक को एक तटस्थ चार्ज में ले जाने का काम करते हैं। इसके साथ ही F-केंद्र प्रकाश ऊर्जा के अवशोषण से उत्तेजित होते हैं और नमक को एक और रंग प्रदान करते हैं। इसी कारण साधारण नमक कभी-कभी पीले रंग का दिखाई देता है।

नमक के स्त्रोत

नमक विश्व के कई भागों में पाया जाता है तथा इसके मुख्य स्त्रोत समुद्र, नमकीन जल स्त्रोत तथा शिलाए और मोटे पर्वतों होते हैं। नमक के पहाड़ कई फुट ऊँचें होते हैं या फिर जमीन में नीचे तक होते हैं, नमक की झीलें भी होती है जिनका पानी नमकीन होता है और इस के माध्यम से भी नमक का निर्मण किया जा सकता है। नमक ईरान, पंजाब, कोलोरोडा, जर्मिनी आदि कई जगहों पर विशेष रूप से पाया जाता है, नमक सबसे ज्यादा समुद्र से प्राप्त किया जाता है तथा समुद्र में प्रचुर मात्रा में नमक पाया जाता है। पाकिस्तान में कई ऐसे स्थान है जो नमक के प्राचीनतम स्त्रोत है और यहाँ बड़े बड़े नमक के पहाड़ है जिनकी ऊंचाई 100 फूट से भी अधिक है।

अन्य लेख

0Shares

Leave a Comment