प्रश्न – नाटो का पूरा नाम क्या है?
नाटो का पूरा नाम क्या है? – NATO Full Form
नाटो का पूरा नाम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) है। यह एक सैन्य गठबंधन है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गयी थी। इस संघठन ने सामूहिक कई देशो की सुरक्षा की योजना बनाई है। इस संघठन में कुल 30 देश शामिल है इस संघठन को अटलांटिक अलायन्स भी कहा जाता है। NATO का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्थित है।
द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद लगभग हर देश कमजोर हो चुके थे और फिर सोवियत संघ ने 1948 में बर्लिन पर कब्जा कर लिया जिसके बाद पश्चिमी यूरोपीय देशों में डर फैल गया। इसके फल स्वरूप NATO का गठन किया गया, वर्तमान में इंडिया NATO का सदस्य नही है।
नाटो में सम्मिलित देश पर अगर कोई हमला करता है तो वह हमला उन सभी देशो पर माना जाएगा जो नाटो के सदस्य है इस कारण सैन्य शक्ति भी प्राप्त होती है साथ ही सुरक्षा के अलावा नाटो देशों को सामाजिक आर्थिक तौर पर मदद करने का काम भी करता है। नाटो की स्थापना के समय इसमें केवल 12 देश थे जो आज 30 हो चुके हैं और आज तक किसी भी देश में नाटो को नही छोड़ा हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- विश्व में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है?
- विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है
- विश्व को ग्लोबल विलेज क्यों कहा जाता है?