कहानियां पढ़ना बहुत से लोगों को पसंद होता है, वे अक्सर ऐसी किताबो की तलाश में रहते हैं जिनमे अच्छी कहानियां होती हैं। कहानियां कई तरह की होती है जैसे मजेदार, प्रेरणादायी, साधारण। हर कोई अपनी रुचि के आधार पर इन कहानियों को चुनता है। आज के इस लेख में हम आपके लिए लाये हैं मजेदार स्टोरी इन हिंदी।
मजेदार स्टोरी इन हिंदी 1

चतुर खरगोश
एक बार की बात है एक शेर था, जो जंगल का राजा था और बहुत ही शक्तिशाली भी था। वह एक दिन में कई जानवरों का शिकार कर उन्हें खा जाता था। जंगल के अन्य सभी जानवर उससे डरते थे, और उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि वे जल्द ही खत्म हो जाएंगे क्योंकि शेर बड़े पैमाने पर जानवरों को मार रहा था। वे सभी एक साथ मिल गए और शेर से जानवरों का शिकार बंद करने की विनती करने का फैसला किया, और वे खुद उसे हर दिन एक जानवर मुहैया कराएंगे यह कहा। शेर उनकी बात मान गया। खरगोश प्रतिदिन एक जानवर उसके खाने के लिए भेजने लगा, एक दिन शेर को खाने की बारी खरगोश की थी. पर वह खरगोश बहुत ही चतुर था, उसके शेर की गुफा में जाने में काफी देर कर दी, वह दिन की जगह रात को शेर की गुफा में पंहुचा।
शेर उसे देख कर बहुत ही गुस्सा हुआ, शेर ने गुस्से में उस खरगोश से कहा कि उसे दिन भर से भूख लग रही हैं और तुमने इतना छोटा खरगोश भेजा है इससे मेरा क्या होगा। तभी खरगोश ने कहा महाराज हम आये तो 6 खरगोश के पर रास्ते में हमें एक दूसरा शेर मिल गया और उसने 5 खरगोश का शिकार कर लिया तथा मेने उससे कहा की हमें छोड़ दो हम इस जंगल के राजा के शिकार है तो उसने कहा कि आज से यहाँ का राजा में हूँ। यह सुन कर शेर और भी गुस्सा हो गया और उसने खरगोश से कहा कि वह उसे उस शेर से मिलाए में उसे खत्म कर दूंगा। खरगोश इस शेर को एक तालाब के पास ले गया और शेर से कहा कि वह दुसरा शेर इसके अंदर है, जब शेर ने पानी में देखा तो अपनी ही परछाई को दुसरा शेर समझ कर उस पर कूद गया। जिस कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। इस तरह चतुर खरगोश ने अपने साथ साथ दुसरे जानवरों की भी जान की रक्षा कर ली।
मजेदार स्टोरी इन हिंदी 2

चालाक मछली
एक बार एक तालाब में तीन मछलियाँ थीं। वे मित्र थी, जिसमें पहली मछली बहुत बलवान थी, दूसरी मछली बहुत ही बुद्धिमान थी तथा तीसरी मछली भाग्य में विश्वास करती थी तथा बहुत आलसी थी और हमेशा कहती थी जो होगा देखा जाएगा। एक दिन पहली मछली ने एक मछुआरे को दूसरों से कहते सुना, “झील अच्छी मछलियों से भरी है, चलो कल मछली पकड़ने चलें।” यह सुनकर मछली अपने मित्रों के पास दौड़ी और जो कुछ उसने सुना था, उन्हें बताया।
बुद्धिमान मछली ने कहा कि वे नहर के माध्यम से झील को छोड़ दें। पर आलसी मछली ने कहा कि जो होगा देखा जाएगा तथा पहली और बलवान मछली ने कहा कि उसे आने दो वह मुझसे डर कर खुद ही भाग जाएगा। और इन दोनों मछलियों ने उस समझदार मछली को भी नदी से नहीं जाने दिया। अगले दिन जब उस मछुआरे ने जाल डाला तो दुर्भाग्य से तीनो मछली उसमे फंस गयी। जाल में फसने के बाद बुद्धिमान मछली ने मरने का नाटक किया तथा बाकि कि दोनों मछलियों को कुछ समझ नहीं आया, मछुआरे ने उस बुद्धिमान मछली को मरा हुआ समझ कर यह सोचा कि हो सकता है यह मछली कई दिनों से मृत हो जिस कारण इसे खाना सही नहीं रहेगा और उसने उस मछली को वापस पानी में डाल दिया तथा बाकि की दो मछलियों को घर ले गया और उन्हें मार कर खा गया। बुद्धिमान मछली अपनी चालाकी से बच और उस नदी को छोड़ कर चली गयी।
मजेदार स्टोरी इन हिंदी 3

कॉलेज के दोस्त
यह बहुत ही मजेदार कहानी होने वाली है। कॉलेज के चार दोस्त बहुत गहरे दोस्त थे। एक रात ये चारों पार्टी के लिए निकले और पूरी रात पार्टी की। अगले दिन इनका टेस्ट था पर इन्होने बिल्कुल भी तैयारी नहीं की थी, वह सोचने लगा कि टेस्ट देने से कैसे बचा जाए, सबने मिलकर एक योजना बनाई। और परीक्षा के अंत समय में कॉलेज पहुचें।
वह अगले दिन खराब कपड़ो के साथ कॉलेज पहुचे और अध्यापक से कहा कि वें रात को उनके मित्र की शादी में गये थे पर रास्ते में उनकी कार का टायर फट गया था रात भी काफी थी और आस पास किसी भी प्रकार की कोई टायर की दूकान नहीं थी। इसीलिए हमने रात भर चार को धक्का लगाया तथा हम सुबह एक टायर की दूकान पर पहुचें और फिर वहा से सीधा कॉलेज आ रहे हैं। इसीलिए हम लेट हो गये कृपया हमें फ़ैल न करें।
अध्यापक ने कहा कोई बात नहीं तुम अब परीक्षा दे सकते हो पर तुम्हे अलग-अलग कक्षाओं में बेठना होगा और केवल एक आसान से प्रश्न का उत्तर देना होगा। जल्दी करो, तभी वह अलग-अलग कक्षाओं में जा कर बैठ गये और उन्हें जो प्रश्न पत्र मिला उसमे केवल एक ही प्रश्न था “गाड़ी का कौनसा टायर पंचर हुआ था?” यह देख उन चारो का दिमाग खराब हो गया और वह समझ गये कि अध्यापक को उनकी इस चाल का पता लग गया है क्योकि अगर हम मेसे एक ने भी अलग उत्तर दिया तो वह बचने नहीं वाले हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –