पटना शहर का पुराना नाम क्या है?


क्या आप जानते है कि पटना शहर का पुराना नाम क्या है?

पटना शहर का पुराना नाम क्या है?

पटना शहर का पुराना नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर रहा है। प्राचीन कल में पाटलिपुत्र मगध साम्राज्य की राजधानी थी और प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक थी। यह शहर 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था, इस शहर पर कई राजाओं का राजवंश रहा है जिसमे मौर्य, गुप्त और पाल साम्राज्य मुख्य है। पटना शहर अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्द है।

हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करें

पटना बिहार राज्य में स्थित है, तथा यह बिहार की राजधानी भी है, जो दुनिया के सबसे प्राचीन शहरो में आता हैं। 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व पटना को पाटलिपुत्र कहा जाता था, यह शहर हमेशा से प्रभावशाली रहा है। लगभग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व इस शहर पर प्रसिद्ध राजा सम्राट अशोक का शासन रहा है। यह प्राचीन काल से ही राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। पटना की जनसंख्या लगभग 2,273,000 है। यहाँ पटना विश्वविद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान भी है। यहाँ प्राचीन स्थलचिह्न, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासते मौजूद हैं जो इसे भारत में एक मुख्य स्थान दिलाती है। पर 12 वीं सदी में बख़्तियार खिलजी ने बिहार पर हमला कर कई आध्यात्मिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया था।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment