हमारा शरीर तब ही स्वस्थ रह सकता है तब हम हमारे खान पान और जीवनशैली पर ध्यान देंगे। इसीलिए पाचन को महत्वपूर्ण माना गया है, यदि किन्ही कारणों से पाचन गड़बड़ हो जाता है या सुचारू रूप से कार्य नहीं करता है तो हमारा जीवन प्रभावित हो सकता है।
पेट को स्वस्थ रखता तथा पाचन को मजबूत रखा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योकि यही हमारे आहार मेसे पौषक तत्वों को पृथक कर हमारे अंगो तक पहुचाने की प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाता है।
यदि पाचन संतुलित न हो तो शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर सकता है। बहुत से लोगों के साथ यह समस्या होती है सुबह शौचालय जाने के बाद भी उनका पेट सही से साफ़ नहीं होता है जिस कारण वह दिन भर परेशान हो सकते हैं और उनका भोजन चक्र भी प्रभावित हो जाता है और वह संतुलित भौजन से भी दूर हो सकते हैं तथा उनका शरीर कमजोर पड़ने लगता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो आइये जानते हैं सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय –
सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय
- सुबह उठते ही सबसे पहले यदि एक गिलास गर्म पानी पीया जाएं तो यह पाचन में मदद कर सकता है, ऐसा करने से पेट आसानी से साफ़ हो जाता है तथा अनावश्यक पदार्थ पेट से आसानी से निकल जाते हैं।
- अपने खाने में हाई फाइबर वाली चीजों को जोड़ना चाहिए, ताकि पाचन मजबूत हो सके और सुबह मलत्याग में किसी भी प्रकार की समस्या न आयें।
- यदि आप प्रतिदिन गुनगुने पानी वाला निम्बू पानी पियेंगे तो आप पाएँगे कि आप पहले की तुलना में अब आसानी से मलत्याग कर रहे हैं क्योकि यह पाचन को मजबूत करता है कब्ज जैसी समस्या का अंत करता है।
- व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़े जिसमें नियमित रूप से चलना, तैरना, साइकिल चलाना, या जॉगिंग करना हो सकते हैं।
- आवला का जूस त्वचा, बाल, के अलावा पाचन के लिए भी फायदेमंद है क्योकि इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- घबराहट का रामबाण इलाज
- मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए?
- आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह