स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम क्या था?


आज का प्रश्न है कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम क्या था? इस लेख में आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा और साथ ही स्वामी विवेकानंद से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकरियां भी मिल जाएगी।

स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम क्या था?

स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकत्ता में हुआ था एवं इनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 (उम्र 39) को बेलूर, पश्चिम बंगाल में हुई थी। यह बचपन से ही बुद्धिमान थे, इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। स्वामी विवेकानंद और यह कुल आठ भाई-बहन थे। यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विचारो का प्रचार किया करते थें। इन्होने विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई थी तथा अपने देश का नाम रोशन भी किया था। स्वामी विवेकानंद ने ही योग को यूरोप व अमेरिका में परिचित किया था। इन्होने अपने भाषणों के माध्यम से पुरे विश्व में हिन्दू धर्म के विचारों को पहुचाया था। विदेश में भी लोग इनसे काफी प्रभावित थे तथा इनके भाषणों को सुनना पसंद करते थे और आज भी इनके विचारो को पढ़ा जाता है। इन्होने एक प्रसिद्ध नारा भी दिया था ‘ उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ ।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment