हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था बहुत ही जटिल है। हमारे देश में न्यायपालिका बहुत ही समय में किसी भी फरियादी को न्याय दिला पाती है। एक साधारण व्यक्ति में खुद की बातें रखने की काबिलियत नहीं होती इसलिए वे वकील (अधिवक्ता) को कोर्ट में अपनी दलीलें रखने के लिए प्रस्तुत करते हैं। वकीलों में प्रभावी ढंग से दलीलें रखने की क्षमता, ज्ञान, कौशल आदि प्रतिभाएं होती हैं। वकीलों का मुख्य काम लोगों को लीगल एडवाइस देना और लोगों की दलीलें अदालत में प्रस्तुत करना होता है। वकील को अधिवक्ता, अभिभाषक भी कहा जाता है। आज हम जानेंगे की वकील कितने प्रकार के होते हैं (Vakil Kitne Prakar Ke Hote Hai)
वकील कितने प्रकार के होते हैं ?
वकील कई प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित रूप से विभाजीत किये गए हैं :-
1. स्पोर्ट्स लॉयर (Sports Lawyer)
यह लॉयर खेल के दौरन कोई भी केस बनता है तो उसे स्पोर्ट्स लॉयर संभालता है। इसमें लॉयर का खेल के प्रति अनुभव होना भी आवश्यक होता है।
2. मेडिकल नलप्रेक्टिस लॉयर (Medical Nalpractice Lawyer)
किसी डाक्टर और मरीज के बीच विवाद होने पर यदि कोई केस बनता है तो उसे मेडिकल नलप्रेक्टिस लॉयर संभालता है। यह लॉयर किसी अस्पताल पर किये गए केस को भी संभालने के लिए नियुक्त किया जाता है।
3. टॉर्ट लॉयर (Tort Lawyer)
अपकृत्य से संबंधित विवादों में ऐसे वकीलों को रखा जाता है। यह इन मामलों में बड़े अनुभवी होते हैं। पर्सनल इंजरी से संबंधित केस में विशेषज्ञता रखने वाले वकील (अधिवक्ता) को टॉर्ट लॉयर कहा जाता है।
4. एंप्लॉयमेंट लॉयर (Employment Lawyer)
यह लॉयर रोजगार संबंधित किसी प्रकार के विवाद वाले केस को लड़ने में समर्थ होता है इसलिए इन्हे इस प्रकार के केसों का बहुत ज़्यादा अनुभव भी होता है।
5. बैंकरप्ट्सी लॉयर (Bankruptcy Lawyer)
इस प्रकार के लॉयर के पास वित्तीय संबंधी विवादों के लिए जाया जाता है। इन लॉयर्स ने वित्तीय कठिनाईओं और उससे संबंधित विवादों पर रिसर्च की होती है।
6. कॉरपोरेट लॉयर (Corporate Lawyer)
किसी भी कम्पनी में कोई विवाद होने पर कॉरपोरेट लॉयर को रखा जाता है। इनका काम केस लड़ने के अलावा कंसल्टेंसी का भी होता है जो कि किसी भी कम्पनी को अच्छे से चलाने में उपयोगी होता है। यह वकील नॉन लिटिगेशन के मामले देखा करते हैं। व्यापार संबंधी विवादों और कम्पनी के विवादों में एक कॉर्पोरेट लॉयर विशेषज्ञ होता है।
7. डाइवोर्स लॉयर (Divorce Lawyer)
तलाक संबंधी विवादों के लिए लोग डाइवोर्स लॉयर के पास जाते हैं। यह वकील इस तरह के मामलों को संभालने में विशेषज्ञ होते हैं। यह इस प्रकार के मामलों को आसानी से संभाल लेते है जिसका श्रेय इनकी पढ़ाई और अनुभव को जाता है।
8. क्रिमिनल लॉयर (Criminal Lawyer)
जिन केसों में कानून का उलंघन हो और उसके लिए सजा का प्रावधान हो ऐसे केसों को क्रिमिनल लॉयर संभालता है। किसी भी गैरकानूनी काम के पकड़े जाने पर उस केस को लड़ने का काम क्रिमिनल लॉयर करता है।
9. एनवायरमेंटल लॉयर (Environmental Lawyer)
इस प्रकार के वकील का काम किसी भी पर्यावरण से संबंधित विवाद या केस की स्थिति में लड़ने का होता है। इस प्रकार के वकील पर्यावरण संबंधी विवादों और केसों में एनवायरमेंटल लॉयर विशेषज्ञ होते हैं।
10. एनर्जी लॉयर (Energy Lawyer)
यह वकील तेल और गैस से संबंधित केसों पर लड़ते हैं। यह वकील ऊर्जा के किसी मुद्दे से संबंधित विवाद और कल को लड़ने में माहिर होते हैं।
11. मीडिया लॉयर (Media Lawyer)
जिस वकील को प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संबंधित केस का ज़्यादा अनुभव होता है उसे मीडिया लॉयर कहते हैं। इस प्रकार के वील प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संबंधित विवादों और केसों को लड़ने में माहिर होते हैं।
12. टैक्स लॉयर (Tax Lawyer)
किसी भी इनकम टैक्स या दूसरे करों से संबंधित विवादों और केसों में यह वकील अनुभवी और माहिर होते हैं। यह आपको करों की जानकारी के साथ उसक विवादों के बारे में भी परिपूर्ण जानकारी देते हैं।
13. इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉयर (Intellectual Property Lawyer)
बौद्धिक सम्पदा अधिकार से संबंधी केस और विवादों को लड़ने के लिए इस प्रकार के वकील काफी अनुभवी और माहिर होते हैं।
14. इमीग्रेशन लॉयर (Immigration Lawyer)
आप्रवास से संबंधित विवादों और केसों के लिए इस प्रकार के वकील को लोग नियुक्त करते हैं। इमीग्रेशन की प्रक्रिया जटिल होती है। इस प्रकार का वकील आपको अपने हक की जानकारी देखर आप्रवास की प्रक्रिया में मदद करता है।
15. मैट्रिमोनियल लॉयर (Matrimonial Lawyer)
शादी विवाह से जुड़े मामलों में इन वकीलों का अनुभव बहुत अच्छा होता है। इन्होने इस क्षेत्र में काफी रिसर्च की हुई होती है। किसी प्रकार के वैवाहिक विवाद या केस को संभालने का दायित्व मैट्रिमोनियल लॉयर का होता है।
16. फैमिली लॉयर (Family Lawyer)
यह वकील पारिवारिक विवादों से संबंधित केस को लड़ने में माहिर होते हैं। इन्होने इस प्रकार के विवादों में ज़्यादा रिसर्च की होती है और इनका अनुभव भी इस क्षेत्र में ज्यादा होता है।
17. प्रॉपर्टी लॉयर (Property Lawyer)
सम्पत्ति से संबंधित विवादों के केस लड़ने वाले वकीलों को प्रॉपर्टी लॉयर कहा जाता है। इस प्रकार के वकील सम्पत्ति के क्षेत्र में काफी अनुभवी और माहीर होते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –