जब भी घर बनाने की बात आती है तो हम हर वो प्रयास करते हैं जिससे की हमारा घर सुंदर लगे और वास्तु के अनुसार भी हमारा घर सही हो ताकि घर में सुख समृद्धि बनी रहे, घर की डिजाइन और उसका रंग घर की सुन्दरता को दर्शाता है इसीलिए हम एक अच्छी सी डिजाइन तथा रंग का चयन करते हैं, आज के इस लेख में आप जानेंगे कि किचन का कलर कैसा होना चाहिए? क्योंकि किचन का कलर भी बहुत महत्व रखता है, सुन्दरता की दृष्टि से या धार्मिक मान्यताओ की दृष्टि से किचन का स्थान, कलर सभी महत्व रखते हैं।
किचन का कलर कैसा होना चाहिए
हर किसी की पसंद अलग अलग होती है इसीलिए हर किसी को अलग अलग रंग पसंद आते हैं, रंगो के बिना यह दुनिया खुबसुरत नही लग सकती है रंगो के बिना जीवन अधूरा है, वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर रंगो के बारें में बताया गया है, वास्तु शास्त्र में किचन के रंगो को लेकर भी जानकारी दी गयी है किस प्रकार का रंग किस तरह का प्रभाव डालता है। किचन की दीवारों को पेंट करवाते समय अगर आप वास्तु शास्त्र का पालन करेंगे तो आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
वास्तु के अनुसार सफेद रंग
व्यापार से सम्बन्ध रखने वाले परिवार को अपने रसोई घर का रंग सफेद रखना चाहिए, यह कलर आकर्षक भी लगता है और इससे व्यापार में सकारात्मकता भी रहती है क्योकि सफेद रंग नकारात्मकता तथा बुरी शक्तिओं को दूर भगाता है। और सफेद रंग को पवित्रता तथा शीतलता का प्रतीक भी माना गया है।

वास्तु के अनुसार नारंगी रंग
नारंगी कलर हमेशा से ही ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, अगर आप अपने किचन में नारंगी कलर करने की सौच रहे हैं तो यह एक अच्छा विचार है, यह कलर बहुत ही शुभ माना जाता है तथा किचन की दीवारों नारंगी रंग करने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं। यह कलर परिवार के सदस्यों में आशावाद को भी बढ़ाता है।

वास्तु के अनुसार ग्रीन रंग
हरे रंग को वास्तु शास्त्र के अनुसार आशा का रंग बताया गया है, यह रंग प्रकृति से भी संदर्भित है तथा स्वस्थ शरीर और अच्छी सेहत का भी प्रतीक माना गया है। अगर आप अपने किचन में हरा रंग करना चाहते हैं तो हरें रंग के कई शेड आप मिल जाएँगे अपनी पसंद के अनुसार आप एक अच्छा सा हरा रंग अपने किचन के लिए चुन सकते हैं।

वास्तु के अनुसार पीला रंग
वास्तु के अनुसार पीला रंग सन्तुलन का रंग माना गया है अगर आप अपने किचन में पीला रंग करेंगे तो आपके जीवन में संतुलन बना रहेगा, आप पर आने वाली कई समस्याएँ नष्ट हो जाएँगे तथा धन समृद्धि भी बनी रहेगी। किचन को कलर करते समय आप हल्का या डार्क कैसा भी पीला रंग ले सकते हैं यह अत्यधिक शुभ माना गया है।

FAQs
किचन में लाल रंग नहीं लगाना चाहिए।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- पूजा घर का कलर कैसा होना चाहिए
- क्या हमें पितृ पक्ष में भगवान की पूजा करना चाहिए या नहीं?
- एलोवेरा का पौधा घर में लगाना शुभ है या अशुभ