आज हम आपके लिए लाये हैं विकास और पर्यावरण पर निबन्ध जिसमे आप जानेंगे कि विकास से पर्यावरण कैसे प्रभावित हुआ है।
पर्यावरण एवं विकास
पर्यावरण का अर्थ होता है वो आवरण जो हमे चारो तरफ से घेरे हुए हैं। पर्यावरण शब्द ‘परि’ और ‘आवरण’ दो शब्दों से मिलकर बना है। जहा परि का अर्थ है चारो और से तथा आवरण का अर्थ है घेरे हुए जिससे पर्यावरण शब्द बनता है। मानव का हमेशा से ही प्रकृति से सम्बन्ध रहा है हम पूर्ण रूप से प्रकृति पर आश्रित है हमे हमारी सभी आवश्यक चीजे प्रकृति से ही प्राप्त होती है। आज हम इतने विकसित हो सके हैं उसमे भी प्रकृती का ही हाथ है क्योकि हमे हर संसाधन के लिए प्रकृति की ही जरूरत होती है तभी हम उन संसाधनों का निर्माण कर सकते हैं या उपयोग कर सकते हैं। पर विकास ने कही न कही पर्यावरण पर बुरा प्रभाव भी डाला है। क्योकि इंसान अपने फायदे के लिए और आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुचाता आया है। मानव की बढती जरुरतो ने पर्यावरण को परिवर्तन करने पर मजबूर कर दिया है। पर हमे यह नही भूलना चाहिए कि प्रकृति तथा मानव के बिच संतुलन बहुत जरुरी है वरना इस धरती पर हमारा रहना मुश्किल हो जाएगा।
विकास से पर्यावरण कैसे प्रभावित हुआ है?
मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा है पर्यावरण प्रदुषण जिसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है वरना आने वाले समय में प्रदूषण से लड़ना और भी मुश्किल हो जाएगा। जिस तरह हम यानिकी मानव विकास की राह पर चल रहा है और अपनी जरुरतो तथा महत्वकांक्षाओ को इतना बड़ा चूका है कि उसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। बढती जनसंख्या और उनकी जरुरतो की पूर्ति के लिए हम पर्यावरण को नष्ट करते जा रहे हैं जैसे वनों को काट कर वहां बड़ी बड़ी इमारतो का निर्माण किया जा रहा है, खेतो की जगह कारखानों तथा उद्योगों का निर्माण किया जा रहा है जिससे पर्यावरण दूषित भी हो रहा तथा बड़े स्तर पर पर्यावरण प्रभावित भी हो रहा है। कारखाने से निकलने वाले प्रदूषित धुंए तथा जल से वातावरण में प्रदुषण फेल रहा है जिस कारण कई बिमारियो ने जन्म ले लिया है तथा गंभीर बीमारिया लोगो तक पहुच रही है।
इसी प्रकार मानव विकास के नाम पर पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है जो उसी के भविष्य की सबसे बड़ी समस्या बनने वाली है क्योकि अगर वातावरण दूषित रहेगा तो इसका असर मानव शरीर पर पडेगा जिससे की आने वाले समय में ना जंगल बचेंगे ना पिने योग्य जल और ना ही शुद्ध वायु।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?
- पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति कौनसी भाषा से हुई है?
- सबसे बड़ा संग्रहालय किस शहर में है ?