पृथ्वी जब सूर्य का पूरा एक चक्कर लगाती है तो इसमें उसे कुल 365 दिन का समय लगता है और इसी समय को वर्ष कहा जाता है। एक वर्ष को 12 महीनों में बांटा गया है इस प्रकार यदि हम देखें तो पृथ्वी पर बिताये गए समय की गणना की सबसे छोटे इकाई मिली सेकंड है, इसके बाद सेकंड, मिनट, घंटा, दिन और फिर महीना आता है एवं सबसे अंत में एक वर्ष। हाँ वैसे तो दशक, सदी आदि भी गणना इकाइयां हैं पर उनके बारे में हम किसी अन्य लेख में चर्चा करेंगे। जैसा कि आपने यह जान लिया कि एक पुरे वर्ष में 12 महीने होते है अब चाहे वह हिंदी महीने हो या अंग्रेजी महीने! हम आपको आज बताएंगे कि इन 12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में क्या है और इन माह में कितने दिन होते हैं? हिंदी माह के नाम हम कम इस्तेमाल करते है इसलिए हमें वह भी याद नही होते है! तो आइये जानते है कि क्या हैं 12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में?
अंग्रेजी महीनो के नाम – Months Name In English
Months Name in English: वैसे तो हमारी संस्कृति बाकि सभी धर्मों एवं देशों से कहीं अधिक संपन्न है परन्तु फिर भी हम विश्व के द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग में लाये जाने वाले Gregorian calendar का अनुसरण करते हैं। जिसमें 12 महीने होते हैं इनके नाम हमने हिंदी एवं इंग्लिश में स्पेलिंग सहित प्रेषित किये हैं।
- जनवरी – January
- फरवरी – February
- मार्च – March
- अप्रैल – April
- मई – May
- जून – June
- जुलाई – July
- अगस्त – August
- सितम्बर – September
- अक्टूबर – October
- नवंबर – November
- दिसंबर – December
हिंदी महीनो के नाम – Months Name In Hindi and English
Months Name in Hindi: विक्रम संवत जो कि हमारा अपना भारतीय कैलेंडर है उसके अनुसार भी एक वर्ष में कुल 12 महीने होते हैं। यह उज्जयिनी सम्राट चक्रवर्ती राजा विक्रमादित्य द्वारा प्रचलन में लाया गया था। यह एक प्रचलित हिन्दू पंचांग है। हमारे पंचांग के आधार पर ही नक्षत्रों, ग्रहों आदि की गणना, उनकी स्थिति जानना संभव हो पाया है। हिंदी महीनों के नाम निचे दिए गए हैं।
- चैत्र
- वैशाख
- ज्येष्ठ
- आषाढ़
- श्रावण
- भाद्रपद
- अश्विन
- कार्तिक
- मार्गशीर्ष
- पौष
- माघ
- फाल्गुन
हर महीने में कितने दिन होते हैं?
हर महीने में 28 से 31 तक दिन होते हैं। निचे हमने हर महीने के साथ उसमें दिनों की संख्या बतायी है।
- जनवरी – 31
- फरवरी – 28 ( लीप वर्ष में 29)
- मार्च – 31
- अप्रेल – 30
- मई – 31
- जून – 30
- जुलाई – 31
- अगस्त – 31
- सितम्बर – 30
- अक्टुम्बर – 31
- नवम्बर – 30
- दिसम्बर – 31
केवल फरवरी ही एक ऐसा महीना है जिसमें हर 4 वर्ष में यानि लीप वर्ष में 1 एक्स्ट्रा दिन जुड़ जाता है। इसके अलावा बाकि के 11 महीनों में दिनों की संख्या जो की त्यों ही रहती है।
उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी 12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Months Name in Hindi and English) पसंद आयी होगी और आपके किसी काम आयी होगी। कृपया इस पोस्ट के अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ शेयर करें एवं उन्हें भी इसके बारे में बताएं। आप अपनी बातें, विचार हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Ek Saal Mein Kitne Din Hote Hain – एक साल में कितने दिन होते हैं?
- Chiku Ko English Mein Kya Kahate Hain – चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
- Jamun Ko English Mein Kya Kehte Hain – जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं?