सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं, खासकर हरी सब्जियां। क्यूंकि हरी सब्ज़ियों में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन एवं मिनरल पाए जाते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे ऐसी ही एक लाभकारी सब्जी की जिसका नाम है – लौकी। वैसे तो कई लोग इसका नाम सुनकर ही मुँह बना लेते हैं और बच्चे इसकी जगह दूध रोटी खाने के लिए जिद करने लग जाते हैं। लेकिन इसके कई फायदे हैं जो आज हम आपको बताने वाले हैं। लौकी का पौधा एक बेल के रूप में होता है, लोकी का छिलका हल्का हरे रंग का और अंदर का भाग सफ़ेद रंग का होता है। लौकी मुख्यत: दो आकार में पाई जाती है – गोल लौकी तथा लम्बी बेलनाकार लौकी। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं – Lauki Ko English Mein Kya Kahate Hain?
लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं – Lauki Ko English Mein Kya Kahate Hain?
Lauki in English: लौकी को इंग्लिश में Bottle Gourd (बॉटल गॉर्ड) एवं Calabash (कैलबेश) कहा जाता है। तथा इसका वैज्ञानिक नाम Lagenaria Siceraria है।
लौकी को कई जगहों पर हिंदी में दुधी भी कहा जाता है।
लौकी के फ़ायदे
लौकी को कई स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निवारण में भी उपयोग किया जाता है। जैसे –
वजन कम करने में सहायक
लौकी में आयरन, विटामिन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लौकी का जूस प्रतिदिन पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
बालों का असमय सफ़ेद होना रुकता है
आजकल के प्रदुषण भरे वातावरण और गलत खान-पान की वजह से बालों का समय से पहले सफेद होना एक सामान्य समस्या बन गया है। यदि आप रोजाना एक गिलास लौकी के रस का सेवन करेंगे तो आपको समय से पहले बालों के सफेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है।
ह्रदय के लिए लाभदायक
यदि आप सप्ताह में दो या तीन बार लौकी के रस का सेवन करेंगे तो आपका रक्तचाप नियंत्रित रहेगा।
नींद संबंधी विकारों के लिए
इस तनावपूर्ण जीवन में नींद ठीक से न आना भी एक समस्या बन गयी है इसलिए अच्छी नींद के लिए लौकी के जूस का सेवन करें।
वैसे तो लौकी की सब्जी कम ही लोगों को पसंद होती है लेकिन लौकी से बनने वाले कुछ ऐसे भी पकवान हैं जिन्हें देख कर ही मुँह में पानी आ जाता है जैसे कि लौकी की यखनी, लौकी का हल्वा, लौकी का कोफ्ता, लौकी थेपला, लौकी चना दाल की सब्जी, लौकी का रायता।

FAQs
Lauki in English: लौकी को इंग्लिश में Bottle Gourd (बोतल गॉर्ड) एवं Calabash (कैलबेश) कहते हैं।
लौकी की सब्ज़ी यदि आपको पसंद नहीं परन्तु फिर भी इसके गुणों से भरपूर पकवान का सेवन करना चाहते हैं तो आप लौकी से लौकी की यखनी, लौकी का हल्वा, लौकी का कोफ्ता, लौकी थेपला, लौकी चना दाल की सब्जी, लौकी का रायता आदि बना सकते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Anar Ko English Mein Kya Bolate Hain – अनार को इंग्लिश में क्या बोलते हैं?
- Silbatte Ko English Mein Kya Kahate Hain – सिलबट्टे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
- 20+ मसालों के नाम हिंदी और इंग्लिश
- मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है?
- Jhadu Ko English Mein Kya Bolate Hain – झाड़ू को इंग्लिश में क्या बोलते हैं
- Karela Ko English Mein Kya Kahate Hain?