धरती पर रहने वाले सभी जीवों को जीवित रहने के लिए अनेकों प्रकार के तत्वों जैसे भोज्य पदार्थों, सूर्य का प्रकाश एवं जल इत्यादि की आवश्यकता होती है। सभी तत्व मिलकर किसी जीव को पोषित एवं विकसित करते हैं व उसे ऊर्जा प्रदान करते हैं। जल का सभी के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना कोई जीवित नहीं रह सकता है इसीलिए कहते हैं कि जल ही जीवन है। इस लेख का मुख्य उद्देश्य आपको यह बताना है कि सभी जीवो के लिए जल क्यों आवश्यक है?
जीवो के लिए जल क्यों आवश्यक है?
जल की महत्ता से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। इसके बिना जीवन की कल्पना कर पाना भी संभव नहीं है। लेकिन ऐसा क्या है है कि जिस वजह से जीवो के लिए जल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है? तो दोस्तों, जितने भी जीव हैं उनमें कोशिकाएं होती हैं जो कि जीव द्रव्य से बनी होती है और उनमें लगभग 90 प्रतिशत मात्रा जल की होती है। अतः कहा जा सकता है कि इनकी सक्रियता और संचालन का आधार जल ही है। इसके अलावा जल ही हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखने और भोजन को पचाने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देता है। मनुष्य शरीर का 70% भाग जल से ही बना होता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –