हमारा शरीर बहुत सी मांसपेशियों और हड्डियों से मिलकर बना है। यह अपने-अपने अलग-अलग कार्य होते हैं। कभी कभी हमारे दिमाग में यह प्रश्न आता है कि मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं? हड्डी हमारे शरीर का एक कठोर अंग है इसकी मदद से हम सही से बैठ पाते हैं, अच्छे से चल पाते हैं एवं साथ साथ हड्डियां रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने और खनिज लवणों का भंडारण करने का कार्य भी करती है। हमारे शरीर के अंगों कि रक्षा का कार्य भी करती है। जेसे खोपड़ी मस्तिष्क को सुरक्षित करती है, फेफड़े के ऊपर पसलियां फेफड़ों को सुरक्षित रखते हैं आदि । हमारी हड्डियों केल्शियम से बनी होती है पर आजकल बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण हड्डियां जल्दी ही कमजोर हो रही है और हड्डी संबंधित बीमारी लोगों को कम उम्र में ही हो रही है।
मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियां होती है?
जन्म के समय हमारे शरीर में 300 हड्डिया होती है एवं बाल्यावस्था में हमारी हड्डी की संख्या बढ़कर 350 हो जाती है एवं युवा अवस्था में आते-आते हमारे शरीर में 206 से हड्डियां ही सीमित रह जाती है।
हमारे पैर में छोटी-छोटी 26 हड्डियां पाई जाती है जो हमें चलने भार उठाने मैं मदद करती है। और हाथ में 27 हड्डियाँ होती है इसमें उंगली और अंगूठे की हड्डियां भी शामिल है। हमारे कान में भी हड्डियां पाई जाती है। हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी हमारी जांघ में पाई जाती है एवं सबसे छोटी हड्डी कान में पाई जाती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सबसे छोटी हड्डी का नाम क्या है?
- हृदय में कितने वाल्व होते हैं?
- जीवो के लिए जल क्यों आवश्यक है?
- डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं?