हृदय में कितने वाल्व होते हैं?

हृदय में कितने वाल्व होते हैं?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

मानव शरीर बहुत से अंगो से मिल कर बना होता है जो अलग अलग कार्य करते हैं उन्ही मेसे एक अंग है ह्रदय जिसे दिल भी कहा जाता है यह कुछ भागो से मिल कर बना होता है, तो आइये जानते हैं कि हृदय में कितने वाल्व होते हैं?

हृदय क्या है?

शरीर का सबसे मुख्य अंग ह्रदय ही होता है इसका काम रक्त का प्रवाह करना है। रक्त (खून) ही शरीर में ऑक्सीजन को सभी अंगो तक पहुचाता है। एक स्वस्थ ह्रदय का वजन लगभग ३०० ग्राम होता है, जो फेफड़ो के बीच बाई और स्थित होता है। ह्रदय एक पंप की तरह काम करता है इसीलिए यह शरीर की सबसे ज्यादा कार्य करने वाली मांसपेशी है। हमारे शरीर में लगभग 5.6 लीटर रक्त प्रसारित होता ही रहता है। ह्रदय एक मिनिट में लगभग ७२ बार धडकता है। ह्रदय जे जुडी बीमारिया उन्हें अधिक होती है जो मोटापे के शिकार होते हैं।

हृदय में कितने वाल्व होते हैं?

ह्रदय की संरचना बहुत पेचीदा होती है, मानव हृदय में 4 वाल्व पाए जाते हैं जो रक्त के हदय की ओर जाने पर खुलते हैं तथा विपरीत दिशा में जाने पर बंद हो जाते हैं। चार वाल्व जो हृदय के माध्यम से रक्त के प्रवाह का मार्ग निर्धारितकरने का काम करते हैं।

  • एओर्टिक वाल्व
  • पल्मोनरी वाल्व
  • माइट्रल वाल्व
  • ट्राइकसपिड वाल्व

हृदय वाल्व रोग क्या है?

जैसा कि हम जान गये हैं कि हार्ट में चार तरह के वाल्व होते हैं। वाल्व का काम है कि खून को उचित समय और दिशा में उचित बल के साथ पहुचाना पर यदि इनमे कुछ खराबी आ जाती है तो यह पूरी तरह से खुल और बंद नही हो पाते हैं, वाल्व के खराब होने के कई कारण हो सकते है जैसे संक्रमण, ह्रदय पर चोट या जन्म से ही किसी प्रकार के विकार के कारण वाल्व खराब होते हैं। इस रोग से पीड़ित इंसान को अत्यधिक दर्द, हर समय खासी, सर दर्द जैसी समस्याए रहती है। वाल्व से सम्बन्धित बीमारी होने पर पीड़ित को नशे से बिलकुल दूर रहना चाहिए। भारी चीजे उठाने से बचना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण है कि चिकित्सक का परामर्श लेते रहें।

FAQs

हृदय के कितने भाग होते हैं?

मानव ह्रदय दो भागों में विभाजित होता है, दायां एवं बायां।

हृदय में कितने वाल्व होते हैं?

मानव हृदय में 4 वाल्व पाए जाते है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment