संतुलित आहार किसे कहते हैं?

संतुलित आहार किसे कहते हैं? {What is a balanced diet in Hindi}

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

What is a balanced diet in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार करना आवश्यक है। संतुलित आहार के सेवन करने से शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहता है। आज कल की इस व्यस्त जीवनशेली में हम संतुलित आहार से दुरी बना चुके है यही कारण है कि आज कल बीमारियाँ बहुत तेजी से फेल रही है। आइये जानते है कि संतुलित आहार किसे कहते हैं?

संतुलित आहार किसे कहते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट विक्रम शर्मा के अनुसार ऐसा आहार जिसमे निश्चित मात्रा और अनुपात में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ हों ताकि कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, विटामिन और वैकल्पिक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा मिल पाए और उसके लिए एक छोटा सा भाग आरक्षित रहे तथा आहार में बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जैसे आहार वाले फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और न्यूट्रास्यूटिकल हो, जिनके सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ हों। जिस आहार में कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60-70%, प्रोटीन से 10-12% और वसा से कुल कैलोरी का 20-25% मिलता हो उसे संतुलित आहार कहा जाता है।

संतुलित आहार से स्वास्थ्य लाभ

  1. स्वस्थ भोजन ऊर्जा बढ़ाता है, कार्यों के तरीके में सुधार करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है और वज़न बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा पोषण सम्बन्धी आवश्यकता को पूरा करता है और विविध, असंतुलित और आहार पोषण तत्वों की कमी से बचने के लिए पोषण तत्त्व प्रदान करता है।
  2. संतुलित आहार से कई बीमारियों का उपचार होता है तथा उन्हें रोकने की शक्ति देता है। यह मधुमेह, कैंसर, और हृदय रोग जैसी बीमारियों को भी रोकने और उसके इलाज में भी सहायक है।
  3. संतुलित आहार ग्रहण करने से बीमारियों के लक्षणों को कम किया जा सकता है और बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सहायक होता है।
  4. तनाव मुक्त शरीर, ऊर्जा तथा अच्छा महसूस करने में संतुलित भोजन बड़ा लाभकारी साबीत हुआ है।
  5. पोषण देने के अलावा संतुलित भोजन व्यक्तियों के बीच सम्बन्धों में भी बहुत सुविधाजनक सिद्ध हुआ है।

संतुलित भोजन के दिशानिर्देश

  1. सामान्य खाने में सुबह का नाश्ता, 3 बार भोजन तथा 2 बार स्नेक्स शामिल हैं। इसमें से सुबह का नाश्ता संतुलित भोजन में एक अहम भूमिका निभाता है क्योंकि यह पुरे दिन का प्रथम भोजन होता है।
  2. भोजन में सलाद, फलों और सब्जियों के रस जैसे अधिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें और कैलोरी के बजाय कच्चे खाद्य पदार्थ स्वस्थ भोजन खाने पर ध्यान केंद्रित करें।
  3. जल का बार-बार सेवन संतुलित भोजन में सहायक है इसलिए हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें।
  4. भोजन में विभिन्न कड़ी पदार्थ होने जाने चाहिए एक ही प्रकार के भोजन में सरे पोषण सत्व मौजूद नहीं होते हैं।
  5. अनाज और दालों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तथा उसमे सुधर करने के लिए उसका न्यूनतम अनुपात 4:1 होना चाहिए। यह भोजन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज का आठ भाग और दालों का एक हिस्सा होगा जो की संतुलित आहार में लाभकारी है।
  6. प्रत्येक दिन फलों और सब्जियों के 5 हिस्से खाएं।
  7. स्वस्थ स्नेक्स खाएं यह आपको भूक लगने पर अस्वस्थ स्नेक्स खाने से रोकने में सहायक रहेगा।
  8. उत्तेजक पदार्थ जिनमें शराब, कैफीन और परिष्कृत चीनी आती हैं इन्हें सिमित रखें।
  9. सप्ताह में केवल एक दिन ही बाहर का भोजन खाएं तथा कार्यस्थल के लिए घर का भोजन बना भोजन पैक कर लें।
  10. केवल उन चीजों को खाएं जो आपको पसंद है बेवजह नापसंद चीज़ें खाने की कोशिश न करें।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment