मुहावरे हमेशा से ही एक मनोरंजक तथा कम शब्दों में अपनी बात कहने का साधन रहे हैं, अगर आप अत्यधिक मुहावरों का अर्थ जानते हैं तो आपके पास किसी भी परिस्थिति में कटाक्ष करने अपने बात को कम समय में समझाने तथा अलग रूप में बात कहने की क्षमता होती है। मुहावरा एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब बात करना होता है, हमारे यहाँ मुहावरे साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि अंधे की लाठी मुहावरे का अर्थ और वाक्यों में प्रयोग क्या है।
अंधे की लाठी मुहावरे का अर्थ
एक नेत्रहीन व्यक्ति को चलने के लिए किसी न किसी के सहारे की जरूरत होती है और अगर उसका कोई सहारा नही बनता है तो केवल एक मात्र लाठी ही उसका सहारा होती है, इसीलिए अगर कोई व्यक्ति का किसी परिस्थिति में कोई एक मात्र सहारा ही हो उसे अंधे की लाठी कहा जाता हैं।
वाक्यों में प्रयोग
- अनुराग को जब भी मदद की जरूरत होती है तो वह अमित को फ़ोन करता हैं क्योकि वह अंधे की लाठी बन जाता है।
- हर बुजुर्ग व्यक्ति के लिए पेंशन ही अंधे की लाठी की तरह होती है।
- हर्ष अपने बूढ़े माता पिता की अंधे की लाठी है।
- सतीश गरीबो के लिए अंधे की लाठी है।
- कोरोना में सरकार द्वारा दिया गया राशन कई लोगो के लिए अंधे की लाठी बना था।
- किसानो की फसल मौसम की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो गयी अब मुआवजा ही उनके लिए अंधे की लाठी है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- आंखें दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य
- घोड़े बेचकर सोना मुहावरे का अर्थ
- थाली का बैंगन मुहावरे का अर्थ क्या है