चांद पर कौन-कौन गया है – Chand Par Kon Kon Gaya Hai?


विज्ञान अन्तरिक्ष के क्षेत्र में काफी तरक्की कर चुका है। आज हम मंगल ग्रह पर शहर बसाने की बात करते हैं और इस बात को कोई नकार भी नही सकता है कि हम भविष्य में मंगल ग्रह पर जरुर बसेंगे। आज के समय में इंसान चाँद तक तो पहुच चुका है कुछ लोग चाँद पर जा कर वापस धरती पर सफलतापूर्वक लौट भी आये हैं। यह सब विज्ञान की तरक्की की वजह से ही सम्भव हो पा रहा है कि हम दुसरे ग्रहों पर अपने रोबोट भेज कर वहा की जानकारी जुटा पा रहे हैं। चाँद जो कि धरती का प्राकृतिक उपग्रह है उसके बारे में भी कई तथ्य पिछले कुछ वर्षों में हमारे सामने आये हैं। कई लोग इस पर कदम भी रख चुके हैं पर क्या आप जानते है कि चांद पर कौन-कौन गया है – Chand Par Kon Kon Gaya Hai? चलिए जानते हैं कि अभी तक कितने इंसान चाँद पर कदम रख चुके है?

चांद पर कौन-कौन गया है? (Chand Par Kon Kon Gaya Hai)

चाँद पर जाने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। यह तो अधिकतर लोग जानते हैं पर इनके अलावा भी 11 और लोग चाँद पर जा चुके हैं। जिनके बारे में आज हम यहाँ नीचे पढ़ने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाँद पर एक जानवर भी जा चुका है जो एक कुत्ता था। जिसका नाम लाइका था, जो 1957 में रूस के स्पूतनिक-2 अंतरिक्षयान से चाँद पर गया था।

हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करें

1. नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)

चांद पर सबसे पहले कौन गया था
नील आर्मस्ट्रांग : चाँद पर कदम रखने वाले पहले इंसान

नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 August 1930 को हुआ था। वे चाँद पर कदम रखने वाले पहले इंसान थे, इन्हें अमेरिका में काफी मेडल्स से सम्मानित किया जा चूका है। यह अपने साथी के साथ 20 जुलाई सन 1969 को अपोलो 11 मिशन द्वारा चाँद पर गए थे। इनके साथ एडविन एल्ड्रिन भी मोजूद थे जिन्हें बज एल्ड्रिन के नाम से भी जाना जाता है यह इनके यान के पाईलेट थे।

2. बज आल्ड्रीन (Buzz Aldrin)

चांद पर दूसरा कदम किसने रखा
बज आल्ड्रीन: चाँद पर कदम रखने वाले दुसरे इंसान

यह नील आर्मस्ट्रांग के यान के पाईलेट थे और चाँद पर कदम रखने वाले दुसरे इंसान थे। इनका जन्म 20 जनवरी 1930 को अमेरिका के Glen Ridge शहर में हुआ था।

यह भी पढ़ें: चाँद धरती से कितना दूर है – Chand Dharti Se Kitna Dur Hai?

3. पीट कॉनराड (Pete Conrad)

चाँद पर जाने वाले तीसरे इंसान
पीट कॉनराड : चाँद पर जाने वाले तीसरे इंसान

अमेरिका ने जो अपोलो-12 मिशन चन्द्रमा पर भेजा था, उसी में सवार थे पीट कॉनराड। यह यान 1969 में नवंबर माह में भेजा गया था। पीट कॉनराड (2 जून 1930- 8 जुलाई 1999) चाँद पर जाने वाले तीसरे इंसान थे।

4.  एलन बीन (Alan Bean)

एलन बीन : चाँद पर जाने वाले चोथे व्यक्ति

एलन बीन भी अपोलो मिशन 12, 1969 में ही शामिल थे, जिनका जन्म March 15 ,1932 को हुआ था। वे चाँद पर जाने वाले चोथे व्यक्ति थे।

5. एलन शेपर्ड (Alan Shepard)

सन 1971 में एलन शेपर्ड अपोलो 14 मिशन में थे। एलन शेपर्ड 18 नवंबर सन 1923 को अमेरिका में जन्मे थे एवं 21 जुलाई सन 1988 को इनकी मृत्यु हो गयी। एलन शेपर्डविश्व पांचवे इंसान थे जो चाँद पर गए थे।

6. एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)

एडगर मिशेल सन 1971 में अपोलो 14 मिशन के दौरान चाँद पर गए थे। इनका जन्म 17 सितम्बर सन 1930 को United States में हुआ था एवं 4 जुलाई सन 2016 को इनकी मृत्यु हो गयी थी।

7. डेविड स्कॉट (David Scott)

यह सन 1971 में चाँद पर गये थे। जो डेविड चाँद पर जाने वाले सातवे इंसान बने। इनका जन्म सैन एंटोनियो, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। इसके अतिरिक्त इन्होने Apollo 15, Apollo 9, Gemini 8 मिशन में भी काम किया था।

8. जेम्स इरविन (James Irwin)

इनका जन्म 17 march 1930 को अमेरिका में हुआ था, यह Apollo Mission 15 में थे। इनकी मौत 8 अगस्त 1971 को हार्ट अटैक के कारण हुई थी जब इनकी उम्र 61 वर्ष थी।

9. जॉन यंग (John Young)

जॉन यंग 1972 के मिशन अपोलो 16 के कमांडर थे। इनका पूरा नाम जॉन वाट्स यंग है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री, परीक्षण पायलट, वैमानिकी इंजीनियर, और नौसेना अधिकारी भी रह चुके हैं। जॉन यंग का जन्म 24 सितम्बर सन 1930 को हुआ था यह भी अमेरिका के नागरिक थे।

10. चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)

यह सन 1972 में अपोलो 16 मिशन में ही थे। चार्ल्स ड्यूक का पूरा नाम चार्ल्स मॉस ड्यूक जूनियर है यह 3 अक्टूबर सन 1935 को United States में जन्मे थे।

11. यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)

यूजीन सेरनन चन्द्रमा पर कदम रखने वाले विश्व के ग्यारहवें व्यक्ति थे। यूजीन ने 7 दिसंबर सन 1972 को अपोलो 17 मिशन में हिस्सा लिया और चाँद पर जाने के लिये तेयारी की थी । यह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, पूर्व वैमानिकी इंजीनियर, लड़ाकू पायलट होने का अनुभव रखते थे। इनका जन्म 14 मार्च सन 1934 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था।

12. हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt)

हैरिसन श्मिट चन्द्रमा पर जाने वाले विश्व के 12 वे तथा अभी तक के आखरी इंसान थे। यह सन 1972 के अपोलो 17 मिशन में शामिल हो कर चाँद पर गये थे। इनका जन्म 3 जुलाई सन 1935 को अमेरिका में हुआ था।

FAQs

चांद पर अब तक कितने लोग जा चुके हैं?

चांद पर अब तक 12 लोग जा चुके हैं। जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं।

सबसे पहले चांद पर कौन गया?

सबसे पहले चांद पर जाने वाले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग हैं।

चांद पर दूसरा कदम किसने रखा था?

बज आल्ड्रीन चाँद पर कदम रखने वाले दुसरे इंसान हैं। ये नील के पायलट थे।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment