गूगल एक ऐसी प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका पुरे विश्व में वर्चस्व है। यह इंटरनेट आधारित कई सेवाएं प्रदान करता है एवं आपके मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्राइड) से लेकर आप जो यूट्यूब पर वीडियोस देखते हैं या इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना चाहते हैं तो आप गूगल की बनायी हुई ही तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल अपना मुनाफा अपनी विज्ञापन कार्यक्रम एडवर्ड्स से करता है। इसकी स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। 2021 के आंकड़ों के अनुसार गूगल में कुल 139,995 कर्मचारी कार्यरत हैं। तो आईये जानते हैं इसके प्रमुख व्यक्ति यानि की Google Ka CEO Kaun Hai कौन हैं?
गूगल के सीईओ कौन है (Google Ka CEO Kaun Hai)
गूगल के वर्तमान सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं। और इस कंपनी का सीईओ होने के कारण यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सबसे अमीर सीईओ की सूची में शामिल हैं।
कौन हैं सुन्दर पिचाई और कब बने गूगल के सीईओ?

प्रारंभिक जीवन व शिक्षा
पिचाई सुंदरराजन (10 जून 1972), जिन्हें सुंदर पिचाई के नाम से पूरे जगत में जाना जाता है, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। इनका जन्म जून को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री रघुनाथ पिचाई एवं माता का नाम श्रीमती लक्ष्मी पिचाई है। सुन्दर पिचाई ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर चेन्नई से अपनी दसवीं कक्षा पूरी की और वना वाणी स्कुल चेन्नई से अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूर्ण की। अपनी उच्च शिक्षा के लिए पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर को चुना और वहाँ से बेचलर (B.Tech.) डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात सुन्दर ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम एस व पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए किया।
कैसे व कब बने गूगल क सीईओ?
पिचाई ने वर्ष 2004 में गूगल ज्वाइन किया। प्रारम्भ में वे एक छोटी सी टीम के साथ गूगल सर्च बार पर काम करते थे। फिर धीरे-धीरे सुन्दर गूगल क्रोम, क्रोम ओएस, ड्राइव, मैप्स, एंड्राइड आदि का हिस्सा बने। 10 अगस्त 2015 को इन्हे लैरी पेज द्वारा गूगल का सीईओ बनाया गया और लैरी स्वयं गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ बन गए। 3 दिसंबर, 2019 को सुन्दर अल्फाबेट के सीईओ बन गए।
उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आया और आपने ये जाना की Google Ka CEO Kaun Hai. जुड़े रहिये ज्ञानग्रन्थ से ऐसे ही और रोचक सवालों के जवाब के लिए।
गूगल क्या है?
गूगल जिसे हम सभी गूगल सर्च इंजन के नाम से भी जानते हैं केवल एक सर्च इंजन ही नहीं बल्कि यह एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है जो कई प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करती है। इसमें प्रमुख सर्च इंजन, एडवरटाइजिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि है। इसका मुख्यालय केलिफोर्निया में स्थित है।
आज के युग में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसने गूगल शब्द नहीं सुना होगा। गूगल तेजी से पुरे विश्व में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसके द्वारा लगभग तकनिकी के हर क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। गूगल के कुछ प्रमुख प्रोडक्ट्स निम्न हैं।
- फोन को ऑपरेट करने हेतु Android
- एडवरटाइजिंग के लिए Google Ads व Adsense
- ईमेल हेतु Gmail
- भाषा ट्रांसलेट करने हेतु Google Translate
- भ्रमण (लोकेशन) के लिए Google Maps एवं Google Earth
- प्रोडक्टिविटी हेतु Docs, Google Sheets, Slides
- इंस्टैंट मेसेजिंग के लिए Duo, Hangouts, Chat
- टाइम मैनेजमेंट हेतु Calendar
- फोंट्स के लिए Google Fonts
- व्यापार को लोकल लोगों तक इंटरनेट के माध्यम से पहुँचाने हेतु Google My Business
एवं कई सारी ऐसी सुविधाएं हैं जो गूगल ने आम व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु लांच किया है।
FAQs
मीडिया ख़बरों के अनुसार गूगल सीईओ, सुन्दर पिचाई को 2015 से 2020 के बिच हर साल $1 बिलियन (लगभग 75 अरब रुपये) से अधिक वेतन प्राप्त हुआ। यह भी बताया जाता है कि सुन्दर की बेस सैलरी 20 लाख डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है।
वर्तमान में गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
दिल की धड़कन से मन की बात को जाना जा सकता है।
आदमी की आखों को देख कर उसके दिमाग में क्या चल रहा है,पता लगाया जा सकता है।
स्मार्ट फोन को आंखो की रेटीना से चलाने की सुविधा दी जा सकती है।
आदमी की मृत्यु कब होगी इसकी जानकारी क्या पहले मिल सकती है।