आज आप जानेंगे कि इंद्रधनुष कब दिखाई देता है – Indradhanush Kab Dikhai Deta Hai साथ ही इन्द्रधनुष से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे।
इंद्रधनुष कब दिखाई देता है – Indradhanush Kab Dikhai Deta Hai
हर किसी ने इंद्रधनुष जरुर देखा होगा यह अधिकतर वर्षा के मौसम में दिखाई पड़ता हैं। आसमान में सात रंगो की धनुषनुमा आकृति को इन्द्रधनुष कहा जाता है।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करेंयह एक चाप के आकार का दिखाई पड़ता है पर यह पूर्ण गोल होता है जो सूर्य की विपरीति दिशा में बनता है क्योकि सूर्य की किरणों में सात रंग होते हैं पर यह मिश्रित होने के कारण हमे दिखाई नही देते हैं, पर जब प्रकाश की किरणे पानी की बूंदों के बीच से गुजरती है तो अलग अलग रंगो में टूट जाती है जिस कारण इन्द्रधनुष बनता है। किरणों का विक्षेपण (डिस्पर्शन) ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण है।
सूर्य के प्रकाश में सात प्रकार के रंग होते हैं – बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल, जिसे संक्षेप में ‘बैनीआहपीनाला’ के रूप में कहा जाता है यही वह सात रंग है जो इन्द्रधनुष में दिखाई पड़ते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –