मानव शरीर का पीएच मान कितना होता है यह जानना बहुत जरुरी है यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है पर यह जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि पीएच मान क्या होता है।
पीएच मान क्या होता है?
पीएच मान की व्याख्या सबसे पहले सोरेंशन ने की थी, इन्होने सन 1909 में पीएच स्केल बनाया था। पीएच किसी भी पदार्थ की अम्लीयता और क्षारियता को दर्शाता है जिससे उसके हाइड्रोजन के आयनता के बारें में जानकारी मिलती है। पीएच मान 0 से लेकर 14 तक होता है, जिसका पीएच मान 7 से कम होता है यह अम्लीय होता है तथा जिसका पीएच मान 7 से अधिक होता है वो क्षारिय होता है। जल का pH मान 7 होता है जिसका अर्थ है पानी उदासीन होता है। पानी में ना तो अम्ल होता है और ना ही क्षार जिस कारण इसका पीएच मान 7 होता है। अब जानते है कि मानव के शरीर का पीएच मान कितना होता है।
शरीर का पीएच मान कितना होता है?
मानव शरीर का पीएच मान 7.35 – 7.45 होता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- नमक का पीएच मान कितना होता है
- मानव शरीर में सबसे लंबी अस्थि कौन सी होती है?
- आसमान नीला क्यों होता है?