आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 लाइन जानेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ। यह एक सम्पन्न कश्मीरी परिवार से थे। इनके पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरू था और यह एक प्रसिद्ध व विख्यात वकील माने जाते थे।
1910 में नेहरू जी ने ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक पास किया। नेहरू जी को बच्चो से बहुत प्यार था इसलिए इनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत की स्वाधीनता की मांग करते हुए इन्होने ही 1929 में सर्वप्रथम झंडा फहराया था। इन्होने कारावास में भी जीवन बिताया है जिस दौरान इन्होने ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक लिखी।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 लाइन
- प्रधानमंत्री होने के साथ ही साथ नेहरू जी ने रक्षा, विदेश और वित्त मंत्रालय कार्यभार भी कुछ समय के लिए संभाला था।
- इन्होने देश के बीच अच्छे सम्बन्ध के लिए ‘गुटनिरपेक्षता’ और ‘पंचशील संधि’ की नीति अपनायी थी।
- नेहरू जी गाँधी जी के बहुत ही प्रिय थे इसलिए गाँधी जी ने इन्हे ही अपना राजनितिक वारिश चुना था।
- एनी बेसेंट की थियोसोफिकल सोसायटी में नेहरू जी को 13 वर्ष की उम्र में ही शामिल क्र लिया गया था।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत रहे।
- 1955 में नेहरू जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- नेहरू जी ने कई सामाजिक व राजनीतिक सुधार किये और इसके अलावा इन्होने औघोगीकरण का विकास भी किया।
- नेहरू जी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रख्यात नेताओं में से एक थे।
- नेहरू जी गाँधी जी के सभी फैसलों में साथ देते थे और गाँधी जी के पक्के अनुयायी थे।
- नेहरू जी के प्रधानमंत्री बनते वक़्त उन्होंने जो पहला भाषण दिया था उसे “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इस भाषण को महान और प्रसिद्ध भाषण भी कहा जाता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियां क्या है व किस देश से ली गई है?
- जय प्रकाश नारायण के अनुसार भ्रष्टाचार की जड़ क्या है?
- जवाहरलाल नेहरू के पिता का नाम क्या था?
- Asahyog Andolan Kab Hua Tha Iska Mukhya Karan Kya Tha?