पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का रूप होता है तथा इस पेड़ की पूजा करने से और इसके नीचे दीपक लगाने से स्वस्थ जीवन मिलता है और सारी समस्याओं का अंत हो जाता है इस कारण लोग पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं। यदि शनि गृह का प्रभाव है तो इस पवित्र पेड़ की पूजा करने से शनि दोष खत्म होता है। आगे आप जानेंगे कि पीपल के पेड़ में दिया कब जलाना चाहिए?
पीपल के पेड़ में दिया कब जलाना चाहिए?
आप किसी भी दिन पीपल के पेड़ में दिया लगा सकते हैं पर यदि शनिवार के दिन दीपक लगाया जाएँ तो आपको विशेष लाभ मिलता है और यह दीपक प्रातः काल में ७ बजे से १० बजे के बीच लगाना चाहिए। आपको दीपक लगाने से पहले स्नान जरुर करना चाहिए तथा घी का दीपक लगाना चाहिए। जिस तरह हिन्दू धर्म में गाय, देवताओं और ब्राहमण की पूजा की जाती है उसी तरह पप्ल के पेड़ की भी पूजा की जाती है।
यदि आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हर दिन पीपल के पेड़ की जड़ों में जल चढ़ाना एक अच्छा उपाय है। पीपल का पेड़ लगाना भी शुभ माना जाता है। जब आप नियमित रूप से पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे आपको अपने पूर्वजों से जुड़ी किसी भी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पीपल का पेड़ बहुत ही खास पेड़ है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसमें देवताओं का वास होता है। विष्णु इसकी जड़ों में रहते हैं, शिव इसके तने में रहते हैं, और ब्रह्मा इसके पत्तों में रहते हैं। यह भी माना जाता है कि पीपल के पेड़ में हमारे पूर्वज रहते हैं और यह एक पवित्र स्थान है जहां लोग विशेष अनुष्ठान करने जाते हैं।
वैज्ञानिक कारण
पीपल एक बहुत ही खास पेड़ है क्योंकि यह हवा को साफ करने में मदद करता है और पर्यावरण में हानिकारक चीजों जैसे अशुद्ध हवाओं से छुटकारा दिलाता है। यह हर समय, यहां तक कि रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है,यह गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म छाया भी देता है पीपल के पेड़ के पास रहने से आप अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पीपल के पेड़ की पत्तियों और तनो का उपयोग दवा के रूप में किया जा सकता है।
FAQs
पीपल में जल चढाने का समय 5 से 7 बजे सुबह का माना जाता है।
लोटे में जल लेकर दूध और थोड़ा सा तिल मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाएं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- घर के लिए 10 शुभ वृक्ष
- बुधवार को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए या नहीं?
- घर के सामने पीपल का पेड़ शुभ है या अशुभ