वास्तु शास्त्र में कई नियमो के बारे में बताया गया है जिनका पालन कर जीवन को आसान बनाया जा सकता है, और आने वाली बाधाओं से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में लगभग हर परिस्थिति के सम्बन्ध में लिखा गया है यहाँ तक कि यह भी बताया गया है कि पुराने जूते चप्पल किस दिन फेंकना चाहिए? इस लेख आप इसी प्रश्न के बारें में पढ़ने वाले हैं।
पुराने जूते चप्पल किस दिन फेंकना चाहिए?
हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुराने जूते चप्पल कही भी और किसी भी दिन नहीं फेकना चाहिए क्योकि ऐसा करने से आपके साथ अशुभ हो सकता है, यदि आपके जूते चप्पल पुराने हो चुके हैं तो आपको उन्हें शनिवार के दिन ही फैकना चाहिए या फिर उन्हें शनिवार के दिन शनि मंदिर के बाहर छोड़ देने चाहिए। ऐसा करने से शनि देव के बुरे प्रकोप से आप बच सकते हैं, तथा आप पर यदि किन्ही बुरी शक्तियों का असर है तो उससे भी आपको निवारण मिल सकता है तथा ऐसा करना शुभ भी माना जाता है।
जूते चप्पल दान करने से क्या होता है?
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको जूते चप्पलो का दान करना चाहिए ऐसा करने से आप आर्थिक समस्याओं से बाहर आ सकते हैं। और यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या से घीरे हुए हैं तो भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ही आप जूते चप्पलो को शनिवार के दिन दान कर सकते हैं, इससे शनि देव आसानी प्रसन्न हो सकते हैं और आपके दुखो का अंत हो सकता है।
नए जूते–चप्पल किस दिन खरीदना चाहिए?
जूते चप्पलो को खरीदने के लिए वास्तु शास्त के अनुसार शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है, इसलिए शुक्रवार के दिन जूते चप्पल खरीदना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में चल रहे संकटों का अंत होता है तथा जीवन सुखमय हो जाता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- एकादशी के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?
- भगवान का मुख किस दिशा में होना चाहिए?
- सोमवार के दिन में सांप देखना