आज आप जानेंगे कि राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थीं?
राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थीं
भगवान राम के पिता राजा दशरथ अवध के राजा थे जिनकी तीन पत्नियां थी कौशल्या, सुमित्रा तथा कैकेयी। देव माता अदिति का अवतार मानी जाने वाली माता कौशल्या भगवान राम की माँ थी। कौशल्या की माँ का नाम अमृतप्रभा और पिता का नाम सुकौशल था। कोशल्या माता मंदिर चंदखुरी में स्थित है जो एकमात्र मंदिर है।
सुमित्रा राजा दशरथ की दूसरी पत्नी थी जिनके दो पुत्र थे लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न। सुमित्रा ने अपने पुत्रो को बहादुर तथा राग, द्वेष, ईर्ष्या, मद से दूर रहने की शिक्षा दी थी। एक आदर्श माँ के रूप में भी सुमित्रा को जाना जाता है।
कैकेई केकय देश की राजकुमारी थी तथा राजा दशरथ की पत्नी थी। इनके पिताजी का नाम अश्वपति तथा माता का नाम शुभलक्षणा था। देवदानव युद्ध में कैकेई ने दशरथ का साथ दिया था जिसके फलस्वरूप उन्हें कैकेई को दो वर मांगने के लिए कहा पर कैकेई ने कहा वे भविष्य में वर मांगेगी और जब कैकेई के पुत्र भरत बड़े हुए और राजभिषेक की बात हुई तो राम सभी भाइयो में बड़े थे जिस कारण उन्हें ही राज मिलना था पर इस समय कैकेई ने राजा दशरथ से दो वर मांग लिए कि राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजे तथा उनके पुत्र भरत को राजा बनाया जाए।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- रामायण के सबसे छोटे कांड का क्या नाम है?
- रामायण के कुल कितने भाग हैं?
- वाल्मीकि रामायण के अनुसार किष्किंधा किस जीव का राज्य था?