रावण रामायण का एक प्रमुख चरित्र है जिसने भगवान राम की पत्नी माता सीता का अपहरण कर लिया था। । रावण लंका का राजा था और वे भगवान श्री राम के शत्रु भी थे। रावण का दूसरा नाम दशानन भी है, दशानन का मतलब होता है दस मुख वाला। कहा जाता है कि रावण में अनेक गुण मोजूद थे तथा उसने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तपस्याएं भी की है। रावण को एक महान राजनीतिज्ञ, महाप्रतापी, महापराक्रमी योद्धा, अत्यन्त बलशाली, शास्त्रों का प्रखर ज्ञाता, प्रकान्ड विद्वान, पंडित एवं महाज्ञानी कहा जाता हैं। आइये हम जानते हैं की रावण किसका पुत्र था?
रावण किसका पुत्र था?
रावण के पिता का नाम विश्रवा था और यह ऋणि पुलत्स्य के पुत्र थे। रावण की माता का नाम कैकसी था जिनका जन्म राक्षस कुल में हुआ था। उनकी माता के राक्षस कुल के होने के कारण ही राजा रावण के पिता ब्राह्मण और माता राक्षसी थी। रावण कई विद्याएं, वेद, पुराण, नीति, दर्शनशास्त्र, इंद्रजाल आदि में पारंगत था।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करेंकुछ और महत्वपूर्ण लेख –