हिन्दू धर्म में कपूर का अत्यधिक महत्व है और पूजा में भी इसका उपयोग किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि कपूर के और कई उपयोग भी है जिनके द्वारा आप चमत्कारी लाभ पा सकते हैं, जैसे तकिये के नीचे कपूर को रख कर सोने से कई तर्क के फायदे होते हैं तो आइये जानते हैं कि तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?
तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?
अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो आपको तकिये के नीचे कपूर रख कर सोना चाहिए, ऐसा करने से रात को आने वाले बुरे और डरावने सपने बंद हो जाते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा आपके पास बनी रहती है। कपूर में कुछ ऐसी शक्तियाँ होती है जो आपको मानसिक सकारात्मकता भी प्रदान करती है जिससे बुरे सपने नहीं आते हैं। यदि बच्चे को भी रात में कई तरह के अजीब से सपने आते हैं तो उसके भी तकिये के नीचे कपूर रख देना चाहिए जिससे की वह रात में अच्छे से सो सके और आने वाले बुरे सपनों से वह बचा रहें।
तकिये के नीचे कपूर रखने से पति पत्नी के सम्बन्ध मधुर होते हैं और पति–पत्नि का मनमुटाव दूर हो जाता है। सुबह इस कपूर को तकिये से हटा कर जला देना चाहिए ऐसा करने से मनमुटाव जल्द ही ठीक हो जाता है।
अन्य लाभ
- वास्तु दोष को खत्म करने के लिए कपूर का उपयोग हो सकता है, जिस स्थान पर वास्तु दोष है वहा कपूर के कुछ टुकड़े रखे तथा जब कपूर ख़त्म हो जाएँ तब वहां नये टुकड़े रख दें, ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
- यदि किसी को काल सर्प दोष है तो उसे दिन में तीन बार कपूर जलाना चाहिए, ऐसा करने से काल सर्प दोष के साथ राहू-केतु के दोष से भी राहत मिलती है।
- यदि आपका कोई कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है तो आपको शनिवार को कपूर जलाना चाहिए तथा पानी में कपूर डाल कर नहाना चाहिए, ऐसा करने से शनि दोष दूर होता हैं।
- कपूर की तीखी गंध दिमाग को हाइपर एक्टिव कर देती है और यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- शरीर के इस अंग पर बांधेगे काला धागा तो हर चीज आपके कदमों में होगी
- किसी ने कुछ किया है कैसे पता करें?
- तकिए के नीचे लौंग रखने से क्या होता है?