आंख हमारे शरीर के मुख्य अंगों में से एक है। आंखों की दृष्टि हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है बिना आंखों के हम किसी भी चीज को देख नहीं सकते हैं एवं अनेक प्रकार के कार्यों को करने में भी असमर्थ रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आंखों की दृष्टि के लिए कौन सी विटामिन आवश्यक है?
आंखों की दृष्टि के लिए कौन सी विटामिन आवश्यक है?
हेल्थ एक्सपर्ट अनिरुद्ध सभरवाल के अनुसार हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बहुत से विटामिन मिनरल्स एवं पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उसी प्रकार हमारी आंखों को भी स्वस्थ रहने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत है। आजकल बहुत से लोगों को दृष्टि से संबंधित बीमारियां हो रही है। लोग ठीक तरह से देखने में असमर्थ है। मोबाइल और कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग इसका मुख्य कारण है यह आंखों पर बुरा असर डालते हैं। आंखों की देखरेख करना बहुत जरूरी है वरना हमें अंधेपन जैसी समस्या हो सकती है ।
हमारी आंखों की दृष्टि के लिए विटामिन ए आवश्यक होता है। यह हमारी आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है जिन्हें फोटो रिसेप्टर कहते हैं। यह आंखों को वर्णक उत्पन्न करने में सहायता करता है। आंखों की स्वस्थ दृष्टि के लिए हमें विटामिन ए युक्त आहार करना चाहिए।
विटामिन ए किस किस में पाया जाता है?
सब्जियों और फलों पालक, स्वीट पोटेटो, पपीता, दही, सोयाबीन, अंडा, दूध, गाजर, पीली या नारंगी सब्जियां, और पत्तेदार हरी सब्जियां में विटामिन A पाया जाता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –