Bharat ka Rashtriya Pashu Kaun Hai

Bharat ka Rashtriya Pashu Kaun Hai? भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

भारत अपने प्राचीन और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। यह भूमि वीरों से भरी पड़ी है और यहाँ के लोगों में इस वीरता का संचार करते है भारत देश के प्रतीक चिन्ह जैसे राष्ट्रीय ध्वज, अशोक स्तम्भ, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु आदि। हमें यह जानकारी होना आवश्यक है कि क्या है भारत के यह विशेष प्रतीक? आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Bharat Ka Rashtriya Pashu Kaun Hai – भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

Bharat ka Rashtriya Pashu Kaun Hai? भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

किसी देश का राष्ट्रीय पशु होना यह दर्शाता है कि उस देश में उस पशु की जनसंख्या अधिक है। इसलिए भारत का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) है। इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। यह दिखने में राजसी और घातक दोनों है। साथ ही इसमें चपलता, सहनशक्ति और अदम्य शक्ति जैसे गुण भी है।

भारत में बाघो की स्थिति –

2021 तक भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं। जिनमे 2018-19 की बाघ जनगणना के अनुसार भारत के 20 राज्यों में 2967 बाघ रहते हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में, बाघ विलुप्त होने के कगार पर थे। देश में बाघों की कुल संख्या 1411 थी। विश्व वन्यजीव कोष और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बदौलत 2018 में संख्या बढ़कर 2967 हो गई। वर्ष 2018 में, बाघों की अधिकतम संख्या 526 मध्य प्रदेश में थी, इसके बाद 524 बाघों के साथ कर्नाटक का नंबर था, और कुल 442 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर था। नंबर था, और कुल 442 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर था।

बाघ से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

  • अप्रैल 1973 में बंगाल टाइगर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। इससे पहले, शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।
  • कुछ बाघ सफ़ेद भी होते है पर यह कोई अलग प्रजाति नहीं है यह बस उनकी त्वचा में कम वर्णक कोशिकाओं के कारण है।
  • बंगाल के नर बाघों की औसत लंबाई 2.7 मीटर से 3.1 मीटर तक होती है, और वजन वजन 180 से 258 किलोग्राम तक होता है।
  • मादा बाघों की औसत लंबाई औसतन 2.4 मीटर से 2.65 मीटर और वजन 100 से 160 किलोग्राम तक होता है।
  • एक नवजात शावक अपने जन्म के पहले सप्ताह में अंधा रहता है।
  • बाघों के शरीर पर लगभग 100 से अधिक धारियां होती हैं। इनकी विशेषता यह है कि, किसी भी दो बाघों पर एक जैसा धारीदार पैटर्न नहीं होता है।
  • बाघ के पंजे में इतनी ताकत होती है की वह एक झटके में भालू की खोपड़ी को तोड़ सकता है, तो आप मनुष्यों की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं।

FAQs

2022 में भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

2022 में भारत का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) है। इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment