फिल्में हमारे समाज का आइना हैं, यह हमारे समाज में वर्तमान समय में हो रही घटनाओं को दर्शाती हैं। ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। परन्तु क्या आप जानते हैं भारत की पहली फिल्म कौन सी थी – Bharat Ki Pehli Film Konsi Hai? यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
भारत की पहली फिल्म कौन सी थी?
राजा हरिश्चंद्र, सन 1913 में बनी भारत की सबसे पहली फिल्म थी। इसके निर्देशक दादासाहब फालके थे। दादासाहब को भारत में सिनेमा का जनक भी कहा जाता है। यह फिल्म भारत की कथाओं में से एक है जो राजा हरिश्चन्द्र की कहानी पर आधारित है। यह एक मूक फ़िल्म है लेकिन इसमें दृश्यों के साथ अंग्रेज़ी और हिन्दी में कथन लिखकर समझाया गया है। इस फ़िल्म में अभिनय करने वाले सभी कलाकार मराठी थे। अतः इस फ़िल्म को मराठी फ़िल्मों की श्रेणी में भी रखा जाता है।
फिल्म के मुख्य पात्र-
फ़िल्म में प्रमुख अभिनय भूमिका में दत्तात्रय दामोदर दबके हैं। फ़िल्म में मुख्य अभिनेत्री का अभिनय अन्ना सालुंके नामक अभिनेता ने किया।
- दत्तात्रय दामोदर दबके – राजा हरिश्चन्द्र
- अन्ना सालुंके – राजा हरिश्चन्द्र की पत्नी तारामति
- दत्तात्रेय क्षीरसागर
- दत्तात्रेय तेलंग
- गणपत शिंदे
- विष्णू हरी औंधकर
- बालाचन्द्र डी॰ फालके – हरिश्चन्द्र का पुत्र रोहिताश
- जी. व्ही. साने – ऋषि विश्वामित्र
- डी. डी. दाबके
- पी. जी. साने
- अण्णा साळुंके
- भालचंद्र फाळके
- नाथ तेलंग
फिल्म के कुछ मुख्य तथ्य –
- यह फिल्म 03 मई 1993 को प्रदर्शित की गयी थी।
- यह फिल्म कुल 40 मिनट लंबी थी।
- राजा हरिश्चंद्र फिल्म पहली बार मुंबई में दिखाई गई थी।
FAQs
दादा साहब फाल्के द्वारा भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई गयी थी। इसे 1913 में बनाया गया था एवं यह एक मूक फिल्म थी।
3 मई 1913 को रिलीज हुई फिल्म राजा हरिश्चंद्र भारत की सबसे पहली मूक फिल्म है।
भारत में पहली फिल्म बनाने का श्रेय दादा साहब फाल्के को जाता है जिन्होंने राजा हरिश्चंद्र नामक फिल्म 1913 में भारत में रिलीज की।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Vishva Ki Pratham Paper Mill Ki Sthapna Kahan Hui Thi?
- Sour Urja Ka Utpadan Kaise Hota Hai – सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?
- Ramayan Kitne Saal Purani Hai – रामायण कितने साल पुरानी है?
- फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है
- भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थी