ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे


आइये जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे क्या क्या है?

हिन्दू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को विशेष समय माना गया है, शास्त्रों के अनुसार यह सूर्योदय से पहले का समय होता है जो 3.40 से लेकर अगले 12 से 20 मिनट तक होता है, इस समय को सभी के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

हिन्दू धर्म में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई उपाय बताए गये है, इस दुनिया को योग ओए औषधी का ज्ञान भी हिन्दू संतो और ऋषि मुनियों द्वारा मिला है। आधुनिक युग में इंसान इतना चिंताग्रस्त और लापरवाह हो गया है कि धन कामने की होड़ ने जरुरी नियमो का पालन भी नही करता है जिस कारण शरीर वृद्धावस्था से पहले ही कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। अगर हर कोई योग करें संतुलित भोजन करे , ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर भगवान का नाम जपे तो उसे कभी भी किसी प्रकार की समस्या नही आती है। पर अनिश्चित दिनचर्या के कारण इस समय कोई भी इन नियमो का पालन नही कर पाता है इसके लिए एक दिनचर्या का होना बहुत जरुरी है।

पुराने समय के लोग इसका पालन बखूबी करते थे पर समय के साथ लोगो की दिनचर्या में परिवर्तन होता गया और ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोगो की संख्या में कमी आ गयी। पहले के बुजुर्ग लोग ठण्ड के मौसम में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने के नियम का पालन करते थे। इस ब्रह्म मुहूर्त में उठने से कई लाभ प्राप्त होते हैं जिसमे रोग मुक्ति मुख्य है। इसके अलावा भी कई लाभ है जैसे –

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे

  • शारीरिकी शक्ति बनी रहती है।
  • स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।
  • बल और बुद्धि का विकास होता है।
  • संजीवनी शक्ति का संचार होता है।
  • स्फूर्ति व ताजगी रहती है।
  • इस मुहूर्त में देवताओ की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि रहती है।
  • ध्यान तथा व्यायाम के लिए सबसे उचित समय है।
  • तनाव, चिंता, अनिद्रा से राहत मिलती है।

आशा करता हु आप अच्छे से समझ गये होंगे कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे के क्या क्या फायदे हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होतो इसे जरुर शेयर करे और प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे।

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment