चीटियों का विश्व के पर्यावरण में भारी प्रभाव पड़ता है। चीटियों समूह बनाकर रहती हैं जिसे एन्ट कॉलोनी कहा जाता है। चीटियों की आयु की बात अगर की जाए तो रानी चींटी की उम्र 30 वर्ष तक और कर्मचारी चीटियों की उम्र 1 से तीन वर्ष की होती है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि चींटी की आंख होती है या नहीं?
चींटी की आंख होती है या नहीं?
चींटी की दो आँखे होती है। यह आँखे उसके सर के दोनों तरफ होती है। यह आँखे यौगिक आँखे मानी जाती है। इन आँखों में नन्हे-नन्हे ढेरो लेंस होते हैं। यह आँखें बढ़ी अनोखी होती है। इनसे चींटियां हल्की से हल्की हरकत भांप लेती हैं। चींटियां दो रंगो की होती हैं। इनमे लाल और काला रंग शामिल है।
चींटी के काटने पर दर्द क्यों होता है?
आपने चींटियां तो जरुर देखी होगी, यह नन्हा सा जीव यदि काट ले तो बड़े से बड़े पहलवान को तकलीफ होने लगती है, क्योकि इसके डंक में फॉर्मिक अम्ल होता है जिस कारण जलन होने लगती है, यदि एक साथ कई चीटियाँ किसी व्यक्ति को काट लें तो उसकी मौत भी हो सकती है।
चींटी को सामाजिक कीट कहा जाता है। अब तक इनकी 12 हजार जातियों को वर्गीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया है कि इनकी 10 हजार जातियां और भी हो सकती हैं। चींटी का आकार बहुत ही छोटा होता है पर यह पर्यावरण में प्राकृतिक संतुलन बनाएं रखने में मुख्य भूमिका निभाती है।
चींटी पंक्ति में क्यों चलती है?
हम जब भी चींटियों को देखते हैं तो हम पाते हैं कि चींटियाँ लाइन ही चलती हुई नज़र आती है पर आखिर ऐसा क्यों होता है कि चींटियाँ एक सीधे कतार में चलती है। चीटियाँ फेरोमोंस नामक केमिकल छोड़ते हुए आगे बढती है और बाकी चींटियाँ उसे सूंघ कर ही आगे बढ़ती है। यह भोजन तक अपने सभी साथियों को पहुचाने के लिए इस क्रिया को अपनाती है और अपनी कॉलोनी की हर चींटी तक भोजन पहुच सकें इस बात का ध्यान रखती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –