हथेली की रेखाएं करोड़पती योग

इसे कहते हैं करोड़पति योग, देखिए आपकी हथेली में है क्या

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

हथेली पर मौजूद रेखाओं के द्वारा व्यक्ति के भविष्य के बारें में पता लगाया जाता है, माना जाता है कि हथेली की रेखाएं व्यक्ति के भाग्य के बारें में सम्पूर्ण जानकरी देती है, इन रेखाओं के द्वारा व्यक्ति के विवाह के योग, धन सम्पति, भाग्य के बारें में पता लगता है, बस इन रेखाओं के बारें में सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए।

धन सम्पति

अगर किसी व्यक्ति की हथेली के बीचो बीच एक रेखा है जो अनामिका के नीचे की और स्थिर स्थान पर जाती है जिसे सूर्य पर्वत कहते हैं तो उस व्यक्ति के भाग्य में धन का लाभ जरुर होता है। एक व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं होती है जिनके अलग-अलग नाम होते हैं जैसे हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा, सूर्य रेखा आदि। इसके अतिरिक्त माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर उपस्थित मस्तिष्क रेखा पर यदि सफ़ेद तील होतो उस व्यक्ति का भाग्य काफी अच्छा होता है, और अगर व्यक्ति की भाग्य रेखा पूर्ण रूप से सीधी होतो वह व्यक्ति यदि मेहनत करें तो उसके सारे कार्य सफल होंगे और वह भविष्य में धनवान बन सकता है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर उपस्थित मस्तिष्क रेखा और बुध पर्वत पर तील होतो उस व्यक्ति को कभी भी जीवन में निर्धनता का सामना नहीं करना पड़ता है, ऐसे व्यक्ति के पड़ धन की कमी नहीं होती है तथा वह करोड़ो या अरबो रुपयो का मालिक भी हो सकता है।

पद प्रतिष्ठा

हमारे हाथ में हथेली के नीचे यानिकी वह स्थान जो हथेली और हाथ को आपस में जोड़ता है मणिबंध कहलाता है, और यदि मणिबंध से भाग्य रेखा निकलती है और सीधे सूर्य पर्वत तक जाती है तो व्यक्ति समाज या देश में हमेशा किसी बड़े पद पर रहता है और उसके परिवार को हमेशा हर स्थान पर सम्मान मिलता है। ऐसा व्यक्ति अपने कर्तव्यो को बड़ी निष्ठा से पूर्ण करता है तथा महत्वकांक्षी होता है।

अन्य

  • अगर किसी व्यक्ति की भाग्य की रेखा का आकर समान न हो और उसका आकार हर स्थान पर परिवर्तित हो तो वह व्यक्ति अपने कार्य से अत्यधिक धन अर्जित कर सकता है।
  • किसी व्यक्ति की हथेली की मंगल तथा जीवन रेखा एक साथ आगे बड़ रही है तो उस व्यक्ति को भी जीवन में धन की समस्या नहीं आती है क्योकि उसे पैतृक सम्पति का लाभ मिलता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment