इस लेख में हजारा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था इस महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर दिया गया है।
हजारा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
हम्पी, कर्नाटक में स्थित यह मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, यह प्राचीन मंदिर काफी एतिहासिक है। इस मंदिर का निर्माण राजा कृष्णदेव राय ने करवाया था। यह मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है तथा यहा निर्मित मूर्तियाँ रामायण की घटनाओ को दर्शाती है। यह मंदिर अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है, यहा गरुण की मूर्ति भी स्थापित है। इस मंदिर के निर्माता कृष्णदेवराय विजयनगर के राजा थे जो एक अच्छे राजनीतिज्ञों मेसे एक थे। जिन्होंने पश्चिम क्षेत्र में अपना साम्राज्य स्थापित किया था। इस मंदिर में आपको कई प्रकार की नक्कासी देखने को मिल जाएगी जैसे हाथी, घोड़े, नृत्य करती हुई स्त्रियों की मुर्तिया आदि। इस मन्दिर तक पहुचने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा हुबली बेल्लारी है तथा सबसे निकट रेलवे स्टेशन होसपेट में स्थित है। इस मन्दिर के खुलने का समय सुबह 5 से शाम की 5 है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
- एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किस राजवंश ने किया था?
- खजुराहो मंदिर का निर्माण किसने करवाया?