भारत की भूमि पर कई वीर योद्धा हुए हैं। यह धरती कई वीर सपूतों के खून से सींची गयी है। अनेकों युद्ध इस धरा पर लड़े गए हैं। ऐसा ही एक युद्ध हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ लड़ा गया था जिसे कारगिल युद्ध के नाम से जाना जाता है। नापाक इरादों के साथ पाकिस्तान ने यह युद्ध लड़ा और भारत की जमीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन्हें खदेड़ दिया व साथ ही इस युद्ध को जीता। आज की इस पोस्ट में आप जानेंगे कि Kargil Yudh Kab Hua Tha – कारगिल युद्ध कब हुआ था? एवं इससे जुड़े कुछ मुख्य तथ्य।
Kargil Yudh Kab Hua Tha?
कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बिच कश्मीर के कारगिल जिले में हुआ था। इसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। कारगिल युद्ध 3 मई 1999 से ही पाकिस्तान द्वारा शुरू कर दिया गया था व इसका अंत 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने दुश्मन सेना को खदेड़कर किया था।
कारगिल युद्ध से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य
- कारगिल युद्ध की प्रथम सूचना एक चरवाहे द्वारा भारतीय सेना को दी गयी थी। चरवाहे ने बताया था कि पाकिस्तान की सेना घुसपैठ कर रही है। जिसकी जानकारी लेने हेतु पेट्रोलिंग टीम 5 मई को कारगिल पहुंची थी। जिसे पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ कर बंदी बना लिया गया था एवं 5 सैनिकों की हत्या कर दी गयी थी। इसी के बाद से यह युद्ध शुरू हुआ।
- इस युद्ध में 500 से अधिक अधिकारकों एवं सैनिकों को भारतीय सेना ने खोया था व 13,000 गंभीर रूप से घायल होते थे।
- कारगिल युद्ध 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर लड़ा गया था।
- यह पहला ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर बहुत ही बड़ी संख्या में बमबारी की गयी थी। कारगिल युद्ध में 2.50 लाख से ज्यादा गोले, बम और रॉकेट दागे गए थे। युद्ध में 5,000 बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेटों का इस्तेमाल किया गया।
- युद्ध में भारतीय वायु सेना द्वारा मिग-27 और मिग-29 का भी काफी उपयोग किया गया था।
- 26 मई को भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया था एवं फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया था। इन्ही लड़ाकू विमानों द्वारा बाद में रॉकेट व मिसाइल दागी गयी थी।
- 26 जुलाई को कारगिल युद्ध आधिकारिक रूप से खत्म हुआ एवं पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने खदेड़ दिया।
- कारगिल युद्ध के समय भारत के सेनानायक वेद प्रकाश मलिक व पाकिस्तान के सेनानायक परवेज़ मुशर्रफ थे।
FAQs
कारगिल युद्ध लगभग 83 दिन चला था। यह 3 मई से प्रारम्भ होकर 26 जुलाई 1999 तक चला था।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- अफस्पा कानून (AFSPA Act) क्या है? Full Form & Meaning in Hindi
- Asahyog Andolan Kab Hua Tha Iska Mukhya Karan Kya Tha?
- Agneepath Yojana Kya Hai? अग्निपथ योजना क्या है स्पष्ट कीजिए : योग्यता, आयु सीमा