आजकल देश का लगभग हर युवा इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। और यही नहीं बच्चे से लेकर बड़े भी इस प्लेटफार्म पर आने लगे हैं। एक समय था जब युवा फेसबुक छोड़ इंस्टाग्राम पर इसीलिए आये थे ताकि उन्हें उनके रिश्तेदार यहां तंग न करें। लेकिन अब तो रील्स और अलग अलग मीम्स और पोस्ट देखने के लिए लगभग सभी उम्र के लोग यहां पर आने लगे हैं। इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप फोटोज और वीडियोस पोस्ट करते हैं व अपने मित्रों से कम्यूनिकेट कर सकते हैं। कई सारे सेलेब्रिटीज़ और कंटेट क्रिएटर इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। यदि आप इन क्रिएटर्स या फिर सेलेब्स को फॉलो करते हैं तो कई बार इनके पोस्ट या स्टोरी या फिर रील में आपने लिंक इन बायो ( Link in Bio ) जरूर पढ़ा होगा। आखिर क्या होता है ये लिंक इन बायो? चलिए आज हम बताते हैं आपको इसका मतलब ( Link in Bio meaning in Hindi ) और आप कैसे इसे ढूंढ सकते हैं।
क्या है लिंक इन बायो Link In Bio?
Link in bio meaning in Hindi: लिंक इन बायो से पहले आपको ये बायो क्या है पता होना चाहिए। दोस्तों, बायो से यहां पर मतलब जीव विज्ञान या जीवनी से नहीं है। अपितु बायो का मतलब है उस व्यक्ति या उसके प्रोफाइल का डिस्क्रिप्शन। तो कुल मिलाकर लिंक इन बायो का हिंदी में अर्थ होगा – प्रोफाइल पर लिखा हुआ डिस्क्रिप्शन।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करेंकैसे ढूंढें लिंक इन बायो?
इंस्टाग्राम पर लिंक इन बायो ढूंढना बहुत ही आसान है। आपने जिस भी पोस्ट पर यह लिंक इन बायो लिखा हुआ देखा है, उसकी प्रोफाइल / यूजर नेम पर क्लिक करें। आप पोस्ट के ऊपर यूजर नेम को क्लिक करके या फिर निचे लिखे हुए यूजर नेम पर क्लिक करके उसकी प्रोफाइल पर जा सकते हैं।

उसके बाद उस प्रोफाइल में डिस्क्रिप्शन के निचे दी हुई लिंक पर क्लिक करना है। यही वह लिंक है जिसे लिंक इन बायो कहा गया है।

उम्मीद है अब आप जान चुके होंगे कि क्या होता है। इसी प्रकार की और जानकारियों व जनरल नॉलेज के लिए आप ज्ञानग्रंथ विजिट कर सकते हैं। साथ ही हमारा इंस्टाग्राम पेज भी जरूर फॉलो करियेगा। @gyaangranthcom
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –