ॐ नमः शिवाय का अर्थ

ओम नमः शिवाय का अर्थ क्या होता है?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

इस लेख में आप जानेंगे कि ओम नमः शिवाय का अर्थ क्या होता है?

ओम नमः शिवाय का अर्थ क्या होता है?

यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण श्लोक है, जो भगवान शिव से सम्बन्धित है। यह श्लोक कृष्ण यजुर्वेद के भाग श्री रुद्रम् चमकम् में मिलता है। इसे शिव पञ्चाक्षर मन्त्र या पञ्चाक्षर मन्त्र के नाम से भी जाना जाता है क्योकि इस मन्त्र में ॐ को छोड़ कर पांच शब्द है।

इस मंत्र में नमः का अर्थ है नमस्कार तथा शिवाय का अर्थ है शिव परमात्मा। जिससे बनता है कि “में परमात्मा शिव को नमस्कार करता हूँ।”

महत्व एवं जाप के लाभ

इस मंत्र का जाप 108 मोतियों की माला के साथ प्रतिदिन 108 बार करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहती है आप सभी प्रकार के दुखो से दूर रहते हैं तथा आप पर किसी भी प्रकार की विपत्ति नही आती है। यह मंत्र आपमें दया, करुणा, सत्य भावना की वृद्धि भी करता है। तथा इस मंत्र का जाप करने से आपको मृत्यु नही मोक्ष प्राप्त होता हैं।

भगवान शिव हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण देवताओ में से एक है जिनके पास अनंत शक्ति है जिन्हें संहार का देवता भी कहा गया है यह दुष्टों का नाश करते हैं तथा अपने भक्त की मनोकामनाओ को पूरा करते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ, शंकर, महादेव, महाकाल भी कहा जाता है।

FAQs

ॐ नमः शिवाय का अर्थ क्या होता है?

ॐ नमः शिवाय का अर्थ – “में परमात्मा शिव को नमस्कार करता हूँ।”

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment