पोंगल किस राज्य का त्योहार है?

पोंगल किस राज्य का त्योहार है?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

आज इस लेख में आप जानेंगे कि पोंगल किस राज्य का त्योहार है? साथ ही इसे कैसे मनाया जाता है यह भी जानेंगे।

पोंगल किस राज्य का त्योहार है?

तमिलनाडु में मकर संक्रांति को ही पोंगल कहा जाता है, यह जनवरी की 14/15 तारीख को मनाया जाता है, यह त्यौहार अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामो से जाना जाता है जैसे उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है तथा गुजरात में इसे उत्तरायण कहा जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तथा उत्तर की तरफ गमन करता है, इस दिन के बाद फसलो की कटाई शुरू हो जाती है। और ऋतू परिवर्तन होने लगता है।

पोंगल का अर्थ होता है अच्छी तरह उबालना हुआ इस दिन सूर्य देव को उबला हुआ प्रशाद लगाया जाता है इसीलिए इसे पोंगल कहा जाता है। यह तमिल महीने की पहली तारीख भी है इसीलिए यह तमिल प्रान्त मे नए साल के रूप में भी मनाया जाता है।

इस पर्व पर खिचड़ी तथा तिल गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं तथा बाटे जाते हैं। हर कोई अपने दोस्तों को और परिवार के लोगो को बधाई देता है। अधिकांश जगह पर पतंग उठाने की प्रथा है। गुजरात में तो बड़े बड़े पतंग महोत्सव आयोजित किये जाते हैं। लोग अपने घरो पर से भी पतंग उठाते हैं।

यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है इस दिन सभी को दान करने के लिए कहा गया है क्योकि इस दिन दान करने से आपके सारे दुखो का अंत हो जाता है। पवित्र नदियों पर जा कर स्नान भी किया जाता है। सूर्य देव की पूजा की जाती है तथा उनका धन्यवाद किया जाता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment