नमस्कार दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 1 दिन में 24 घंटे होते हैं जिसमें सुबह सूर्योदय के बाद सूर्य अस्त तक दिन एवं सूर्यास्त से सूर्योदय तक रात रहती है। क्या आप जानते हैं साल का सबसे बड़ा दिन कौन सा होता है? जी हां साल में 1 दिन ऐसा आता है जो अन्य दिनों की तुलना में बड़ा होता है।
साल का सबसे बड़ा दिन कौन सा होता है?
21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है इस दिन लगभग 15 घंटों तक धरती पर दिन रहता है जो अन्य दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
इस दिन सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा में आ जाता है जिस कारण सूर्य की किरणें धरती पर ज्यादा समय तक रहती है, जिस कारण 21 जून को सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन एक समय ऐसा आता है जब मनुष्य पर सूरज की सीधी किरण पड़ती है जिस कारण उसकी परछाई दिखाई नहीं पड़ती है। यह बहुत अद्भुत समय होता है इस समय सूरज सीधे ऊपर की तरफ होता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –