आज आप जानेंगे कि सफेद बाल उखाड़ने से क्या होता है?
आज कल कम उम्र में ही सफेद बाल आने लगते हैं और बालो का झड़ना, dandruff का अधिक होना, बालो का पतला होना आम समस्या हो गयी है। इन समस्याओं से बचने के लिए लोग अलग अलग तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और हज़ारो रूपये लगा देते हैं फिर भी उन्हें कोई फायदा नही होता है क्योकि बालो के लिए आपकी जीवनशेली और खानपान मायने रखता है।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करेंसमय से पहले बालो का सफेद होना बालो के लिए जरुरी पोषक तत्वों की कमी को दर्शाता है, बालो के लिए प्रोटीन, Vitamin A, आयरन, Vitamin C, ओमेगा-3, बायोटिन की जरूरत होती है। सुंदर दिखने के लिए बालो को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है इसीलिए ऐसी चीजो का सेवन करना चाहिए जो बालो को मजबूती प्रदान करें। बहुत सी बार स्टाइलिश बाल जैसे बालो को कलर करना, बालों को अजीब तरीको से कटवाना भी बालो को नुकसान पहुचाता है तथा कमजोर बनता है।
बालो की मजबूती के लिए अपनी जीवनशेली में व्यायाम को जरुर जोड़े तथा भोजन में आयरन, विटामिन डी, फोलेट, विटामिन बी12 और सेलेनियम आदि युक्त चीजो का सेवन करें। कई बार महंगे प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल जाते हैं जिनसे बालो को और नुकसान पहुचता है।
सफेद बाल उखाड़ने से क्या होता है?
सफ़ेद बालो को देख कर उन्हें हटाने का मन करता है और लोग उन्हें उखाड़ने लगते हैं पर आपको बतादे कि सफेद बाल उखाड़ने से आपके बालों को काफी नुकसान पहुचता है जैसे –
- सफेद बालो की संख्या बड़ जाती है।
- बाल की जड़ प्रभावित हो जाती जिससे उस जगह पर कभी बाल नही उग पाते हैं और आपको बालो की कमी हो जाती है।
- जहा से बाल को निकाला गया है वहा निशान बन सकता है या फुस्सी की समस्या हो सकती है आदि।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –