आज के इस लेख में एक महत्वपूर्ण मुहावरे के बारें में जानकारी देने वाले है वह मुहावरा है अंधों में काना राजा। इस आर्टिकल में अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग जानेंगे।
अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग
अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ होता है मूर्खों के बिच कम पढ़ा लिखा व्यक्ति सम्मान पा लेता है। आसान भाषा में कहे तो अज्ञानियों के बिच अगर कोई कम ज्ञान वाला व्यक्ति मोजूद है तो वह मात्र उन लोगो से ही ज्यादा ज्ञानी जो फिलहाल वहा मोजूद है पर वह खुद को अत्यधिक श्रेष्ठ मानने लगता है पर वास्तव में वह कम ज्ञान वाला ही है।
अंधों में काना राजा मुहावरे वाक्य प्रयोग
- अनपड़ लोगो के बीच विद्वता प्रदर्शित कर अन्धों में काना राजा बन रहे हो।
- गाव मे नेताजी आए तो ऋतिक ने उनके साथ टुटी पुटी अंग्रेजी क्या बोल ली वह तो अंधो मे काना राजा बन गया ।
- इंटरव्यू में अधिकतर लोग हिंदी में ही उत्तर दे रहे थे वहां शिवम ने इंग्लिश में उत्तर देकर नौकरी प्राप्त कर ली इसे कहते हैं अंधों में काना राजा बनना।
- अनिल छोटे बच्चों के साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल कर अपने को अपने को अंधों में अंधों में काना राजा सिद्ध कर दिया।
- गाव के सभी बच्चे स्कुल मे फेल हो गए पर रजत ने 40 % बनाकर पास हो गया यह तो व्ही बात हुई अंधो मे काना राजा बनना।
- गाँव में जब मतदाताओ ने देखा के कोई भी अच्छा उम्मीदवार चुनाव में खड़ा नहीं है तो उन्होंने सातवी पास रामचन्द्र को ही गांव का मुखिया चुन लिया जैसे अंधों में काना राजा।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- खाक छानना मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग
- एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ तथा वाक्यों में प्रयोग
- हाथ मलना मुहावरे का अर्थ और वाक्यों में प्रयोग
- ऊंची दुकान फीके पकवान मुहावरे का अर्थ हिंदी में